Video: स्विमिंग कॉस्ट्यूम में बेटे को लेने स्कूल पहुंचा पिता, बेटा शर्म से हो गया पानी-पानी
स्विमिंग कॉस्ट्यूम में बेटे को लेने स्कूल पहुंच गया यह पिता। स्कूल में बेटे को इस अवतार में देखकर शर्म से पानी-पानी हो गया पिता।
नई दिल्ली। अगर आपके पिता आपको स्कूल में लेने के लिए किसी अटपटे ड्रेस में पहुंच जाए तो सोचिए आपका क्या होगा? अगर आप इस बात की कल्पना नहीं कर पा रहे हैं तो जरा नीचे दिए वीडियो को देखिए, जहां एक पिता अपने बेटे को स्कूल से लेने के लिए सिर्फ अंडरवियर में पहुंच गया।

जी हां अमेरिका के ओक्लाहोमा के स्टिलवॉटर के एक स्कूल में एक पिता अपने बेटे के स्कूल के आखिरी दिन उसे रिसीव करने पहुंचें। हर बच्चे की तरह उनका भी बेटा ये जानकर खुश हुआ कि पापा उसे लेने के लिए स्कूल आए है, लेकिन जब उन्होंने अपने पिता को देखा तो हौरान रह गया। दरअसल बेटे को लेने के लिए उसके पिता स्विमिंग कॉस्ट्यूम में पहुंच गए थे।
पिता को इस अवतार में अपने स्कूल में देखकर बेटा हैरान रहह गया। वहां मौजूद छात्र उसका मजाक उड़ाने लगा। पिता ने बेटे के स्कूल के आखिरी दिन को यादगार बनाने के लिए उसे सरप्राइज देने के लिए ये सब किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गिरजाघर के पादरी जस्टिन बीडल्स का बेटा जैक के स्कूल का आखिरी दिन था। वो उसे लेने के लिए उसके स्कूल पहुंचें, लेकिन वो स्विमिंग कॉस्ट्यूम में वहां पहुंच गए। स्कूल पहुंचकर उन्होंने दौड़कर अपने बेटे को गले लगाया, लेकिन पिता को इस अवतार में देखकर वो हैरान रह गया और शर्म से पानी-पानी हो गया।
उनकी पत्नी ने इस पूरी घटना का वीडियो तैयार किया, जिसके बाद बीडल्स ने इसे अपने फेसबुक पर अपलोड किया। 57 सेकेंड के इस वीडियो को 24 मई को अपलोड किया गया है। जिसे अब तक 26,907,565 लोगों ने देखा है। देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications