VIDEO: चिड़ियाघर घूमने आए शख्स ने की जिराफ पर चढ़ने की कोशिश, जानिए फिर क्या हुआ

नई दिल्ली। चिड़ियाघर घूमने गए एक शख्स ने नशे की हालत में ऐसा कदम उठाया, जिसे देखकर हर कोई सन्न रह गया। पूरी घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा कि कैसे एक शख्स नशे की हालत में चिड़ियाघर गया था। इस दौरान उसकी नजर जैसे ही जिराफ के बाड़े पर गई, वो तुरंत ही उस पर चढ़ने की कोशिश करने लगा। यही नहीं ये शख्स बाड़े पर चढ़कर जिराफ की सवारी भी करने लगा लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर हर कोई सन्न रह गए।

नशे में शख्स की करतूत

नशे में शख्स की करतूत

पूरा मामला कजाखस्तान के एक चिड़िया घर में देखने को मिला। 'मेट्रो' में छपी खबर के मुताबिक शिपकेंट चिड़ियाघर में एक शख्स नशे की हालत में घूमने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान उसकी नजर जिराफ पर गई तो वो उसके बाड़े पर चढ़ने लगा। इतना ही नहीं ये शख्स बाकायदा बाड़े पर चढ़कर जिराफ पर सवार भी हो गया। यहां तक तो सब ठीक था इसके बाद जिराफ को अचानक ही गुस्सा आ गया और उसने इस शख्स को नीचे गिरा दिया।

एक बार नहीं दो बार जिराफ पर चढ़ा शख्स

एक बार नहीं दो बार जिराफ पर चढ़ा शख्स

बावजूद इसके ये शख्स नहीं माना वो फिर से बाड़े पर चढ़ गया और फिर से जिराफ पर बैठ गया। हालांकि इस बार जिराफ इस कदर गुस्से में आया कि उसने जोर से इस शख्स को अपनी पीठ से गिरा दिया। इस बार ये शख्स बाड़े के खंभे से टकरा गया, जिससे उसे गंभीर चोट आ गई। चोट लगने के बाद ये शख्स अपनी हरकत से बाज आ गया। फिर वो दोबारा जिराफ के पास नहीं गया और चुपचाप जिराफ के बाड़े से बाहर निकलने लगा।

देखिए पूरी घटना का वायरल हुआ VIDEO

पूरी घटना का वीडियो तुर्कीस्तान टुडे ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे ये शख्स जिराफ पर चढ़ता है, लेकिन फिर जिराफ के जोरदार पलटवार की वजह से वापस निकलना पड़ जाता है। 'द मिरर' की खबर के मुताबिक, इस शख्स का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई है। पुलिस टीम वायरल वीडियो के जरिए जिराफ पर सवारी करने वाले शख्स की पहचान में जुटी हुई है। माना जा रहा है कि पुलिस आरोपी की पहचान करके उसकी गिरफ्तारी के लिए जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+