Viral Video: अपने अंडे के लिए JCB से भिड़ गई छोटी सी चिड़िया, भावुक कर देगा वीडियो
Viral Video: अपने अंडे के लिए JCB से भिड़ गई छोटी सी चिड़िया, भावुक कर देगा वीडियो
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आपने कई वायरल वीडियोज देखें होंगे। कुछ वीडियोज दिल को खुश कर देते हैं तो कुछ गुदगुदाते हैं और कुछ भावुक कर देते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक छोटी सी चिड़िया अपने अंडे के लिए विशालकाय जेसीबी मशीन से भिड़ जाती है। 1 मिनट 19 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक 1 लाख 20 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। लोग इस वीडियो को देखकर भावुक हो रहे हैं। वहीं लोग उस चिड़िया की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं।

अपने बच्चों के लिए कैसे एक चिड़िया अकेले जेसीबी से टक्कर लेने को तैयार हो जाती है, जितनी ताकत उसके भीतर हैं उसके दम पर वो सारी दुनिया से लड़ने को तैयार हो जाती है। जब वो अपने अंडे को मुसीबत में देखती है, बिना अपनी जान की परवाह किए बिना ही बच्चे की रक्षा करने के लिए हर मुश्किल से भिड़ जाती है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक चिड़िया एक मिट्टी जैसी जगह पर अंडे देती है। उसी वक्त एक जेसीबी मशीन उस जगह पर पहुंच जाती है। चिड़िया को जैसे ही पता चलता है कि जेसीबी मशीन उसके अंडों की ओर आ रही है, वो बिना अपनी परवाह किए बिना ही जेसीबी से भिड़ जाती है। चिड़िया देखती है कि जैसे ही उसके अंडों के ऊपर जेसीबी आने लगता है वो अपने पंख फड़फड़ाने लगती है और जोर-जोर से चहकने लगती है। वह जेसीबी के सामने तब तक शोर मचाती है, जब तक मशीन वहां से चली नहीं गई।
इस वीडियो को IAS अधिकारी अवनीश शरण ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो को देखकर लाखों लोग भावुक हो गए। लोग चिड़िया की इस बाहदुरी की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं अपना दिल इस मां की बहादुरी पर हार बैठे हैं।












Click it and Unblock the Notifications