VIDEO: बैंक में मीटिंग के दौरान छत से गिरा 5 फुट का अजगर, देखिए फिर क्या हुआ...

नई दिल्ली। क्या आपने कभी सुना है कि किसी ऑफिस में स्टाफ की मीटिंग चल रही हो, इसी दौरान अचानक एक बड़ा अजगर वहां आ जाए। सोचिए अगर ऐसा कुछ होता है तो वहां मौजूद लोगों का क्या हाल होगा? ऐसा ही चौंकाने वाला मामला चीन में सामने आया। यहां एक बैंक में स्टाफ की मीटिंग हो रही थी, इसी दौरान अचानक ही छत से बड़ा सा अजगर धड़ाम से मीटिंग वाली जगह पर गिरा। अजगर के गिरते ही वहां कर्मचारियों के बीच अफरातफरी फैल गई। इस दौरान अजगर भी बड़ी तेजी से इधर-उधर भागने लगा। जानिए फिर क्या हुआ।

चीन के नानिंग शहर की घटना

चीन के नानिंग शहर की घटना

पूरा मामला चीन के नानिंग शहर का है। ABC News की खबर के मुताबिक, घटना पिछले शुक्रवार को हुई, जब चीन के इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक की जिन चेंग ब्रांच में स्टाफ की मीटिंग चल रही थी। इस दौरान ऑफिस की छत से 5 फुट का एक अजगर नीचे गिरा। अजगर के गिरते ही ऑफिस स्टाफ में अफरा-तफरी फैल गई। वह इधर-उधर भागने लगे।

देखिए घटना का सीसीटीवी VIDEO

पूरे मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। 11 सेकेंड के इस वीडियो को देखकर साफ नजर आ रहा है कि कैसे अजगर दो कर्मचारियों के ठीक बीच में गिरा। Shanghaiist के मुताबिक बैंक में अजगर के आने की सूचना तुरंत ही वन्य जीव से जुड़े लोगों को दी गई। तुरंत ही वाइल्डलाइफ की टीम ऑफिस में पहुंची और उन्होंने 5 फुट के अजगर को अपने कब्जे में लिया।

वाइल्डलाइफ की टीम ने अजगर को पकड़ा

वाइल्डलाइफ की टीम ने अजगर को पकड़ा

बताया जा रहा है कि पकड़ा गया अजगर करीब 5 किलोग्राम का था। पूरे घटनाक्रम में अच्छा बस यही रहा कि अजगर किसी कर्मचारी को नुकसान नहीं पहुंचाया। हालांकि ऑफिस स्टाफ के बीच अचानक गिरे इस अजगर का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+