Video: 3 शेरों का अकेले हिप्‍पो ने किया वो हाल, दुम दबाकर भागने को Lion हुए मजबूर

Video:3 शेरों का अकेले हिप्‍पो ने किया वो हाल, दुम दबाकर भागने को Lion हुए मजबूर

नई दिल्‍ली, 06 जुलाई: शेर को मिला सवा शेर कहावत तो आपने कई बार सुनी होगी लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ये कहावत बिलकुल चरितार्थ होती नजर आ रही है। शेर जो जंगल का राजा होता है उसके साथ एक जानवर ने ऐसा किया कि वो अपने दो शेर साथियों के साथ जान बचाकर भागता नजर आ रहा है।

जंगल के राजा शेर का जब हुआ हिप्‍पो से आमना-सामना

जंगल के राजा शेर का जब हुआ हिप्‍पो से आमना-सामना

जिस शेर की दहाड़ मात्र सुनकर जंगल का हर जानवर छिपकर बैठ जाते है या अपना रास्‍ता बदल लेते हैं, उन्‍हीं शेरों को अकेले एक विशालकाय हिप्‍पो ने किया वो हाल जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

चैनल पर ये वीडियो शेयर किया गया

चैनल पर ये वीडियो शेयर किया गया

यूट्यूब पर अपलोड किया ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। Latest Sightings नाम के चैनल पर ये वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें तीन शेरों के सामने अकेले हिप्‍पो की दिलेरी और रोचक संघर्ष को देख हर कोई तारीफ कर रहा है।

नदी पार कर रहे थे शेर

नदी पार कर रहे थे शेर

Great Plains Conservation की ओर से Latest Sightings के साथ ये वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि तीन शेर एक नदी को इधर उधर देखते हुए तेजी से क्रास करते हैं तभी हीं दूसरी ओर से हिप्‍पो जो आमतौर पर पानी में ही डूबा रहता है वो तेजी से तैरता आता नजर आ रहा है।

विशालकाय हिप्‍पो ने शेर पर किया हमला

विशालकाय हिप्‍पो ने शेर पर किया हमला

तेजी से हिप्‍पो को आते हुए देखकर शेरों में अफरा-तफरी मच जाती है, तीन शेर में एक शेर तो तैरता हुआ पीछे हो जाता है वहीं तेजी से जो दो शेर नदी के बीचोंबीच पहुंच जाते है उन पर हिप्‍पो तैरते हुए तेजी से आकर हमला कर देता है। शेर भी पटलवार उससे फाइट करता है लेकिन विशालकाय हिप्‍पो के आगे उसकी नहीं चली और हिप्‍पो से डर कर शेर दुम दबाकर वहां से भाग निकालता है।

दुम दबाकर भागा शेर का राजा

दुम दबाकर भागा शेर का राजा

वहीं नदी के किनारे शेर के दो चार साथी ये नजारा देखते ही रह जाते हैं लेकिन हिप्‍पो से शेर को बचाने के लिए कोई हिम्‍मत नहीं कर पाता है। वहीं हिप्‍पो जंगल के राजा शेर पर हमला कर पानी से खदेड़ने में कामयाब हो गया।

सीना तानकर खड़ा नजर आया हिप्‍पो

हालांकि हिप्‍पो शेर को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन उसके हमले से साफ नजर आ रहा है कि नदी के पानी पर मानो उसका साम्राज्‍य है और उसमें किसी का भी दखल उसे बर्दास्‍त नहीं है, चाहे वो जंगल का राजा ही क्‍यों ना हो शेर को भगाने के बाद हिप्‍पो सीनातानकर खड़ा नजर आया ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+