16 साल के लौंडे को हुआ 71 साल की बुढ़िया से प्यार, विरोध के बावजूद कर ली शादी

नई दिल्ली। कहते हैं कि प्यार अंधा होता है। वो न तो उम्र देखता है और न ही रंग-रुप। प्यार बस दिल देखता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला इंडोनेशिया में, जहां दो प्यार करने वालों के बीच में उम्र का इतना फासला था कि देखने वाले हैरान लग गए। 16 साल के एक लड़के को 71 साल की औरत से प्यार हो गया। दोनों के बीच प्यार इतना बढ़ा की उन्होंने तमाम विरोधों के बावजूद शादी कर ली।

 प्यार में अंधे हैं दोनों

प्यार में अंधे हैं दोनों


16 साल के सेलामत रियादी को 71 साल की रोहाया से प्यार हो गया। वो एक दूसरे को पसंद करने लगे। दादी की उम्र के होने के बावजूद सेलामत को उनसे प्यार हो गया। दोनों एक दूसरे के बिना रहने को तैयार नहीं थे। रोहाया पहले दो बार विधवा हो चुकी है और अपने जीवन के आखिरी पड़ाव में पहुंच चुकी रोहाया शादी के लिए बहेद उत्सुक है।

 शादी को लेकर उठा विवाद

शादी को लेकर उठा विवाद

इस प्यार से दोनों ही परिवारवालों को एतराज था। वो नहीं चाहते थे कि दोनों शादी करें। वो उनके खिलाफ थे, लेकिन दोनों ने अपने परिवारों को धमकी भी दी अगर इस शादी नहीं करवाई गई तो वो आत्महत्या कर लेंगे। इसके बाद उनके घरवाले डर गए। घरवालों ने सेलामत रियादी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो किसी भी कीमत पर रोहाया से शादी करना चाहता था। इस शादी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों एक दूसरे के आसपास बैठे है। जिसमें दोनों जीवन भर एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा करते हुए नजर आ रहे हैं।

 वायरल हुआ वीडियो

वायरल हुआ वीडियो

इंडोनेशिया की एक न्यूज आउटलेट के मुताबिक इस समुदाय के प्रधान कुशवोयो ने बताया कि दोनों ने शादी के लिए धमकी दी थी और कहा था कि उनकी शादी को रोकने की कोशिश हुई तो वह जान दे देंगे। जिसके बाद दोनों की शादी पूरे रीति-रिवाज से करवाई गई। आपको बता दें कि इंडोनेशिया में लड़कों की शादी की न्यूनतम उम्र 19 साल है, लेकिन किसी भी व्यक्ति को धार्मिक मानदंडों के आधार पर शादी की मान्यता देता है। देखिए वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+