इस ऑमलेट को 10 मिनट में खाने वाले को मिलेंगे 50,000 रुपये! रेसिपी उड़ा देगी आपके होश
सोशल मीडिया पर तरह तरह के चैलेंज आते रहते हैं, कई खतरनाक होते हैं तो कई हंसी मजाक वाले। अब हाल ही में एक चैलेंज ने सुर्खियां बटोरी है, जिसमें आपको एक ऐसा ऑमलेट खाना होगा, जिसकी रेसिपी देखेंगे तो आप भी दांतों तले उंगली दबाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।
अब आप सोच रहे होंगे कि ऑमलेट खाना कौनसा बड़ी बात है। मगर इस ऑमलेट को देख लिया, तो होश उड़ना तय है। दरअसल, एक क्लिप वायरल हो रहा है, जिसे स्वाद ऑफिशियल नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। क्लिप में दिख रहा है कि ऑमलेट मक्खन, क्रीम और पनीर से भरपूर नजर आ रहा है। देखने में ये बेहद ही लजीज लग रहा है।

वीडियो में राजीव नाम का एक ठेले वाला ये ऑमलेट बना रहा है। पहले वो गर्म तवे पर मक्खन लगाता है और फिर बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, अदरक, टमाटर और बाकी चीजें डालता है। इसके बाद वो तड़का लगाता है। फिर वो ढेरों अंडे फोड़ता है और फिर तवे पर उन्हें फैला देता है।
इसके बाद वो ऑमलेट में चीज और क्रीम डालता है। ये ऑमलेट दिखने में बेहद ही लजीज लग रहा है। इसके बाद वो नमक और खास तरीके के मसाला डालता है जिससे एक लजीज घोल तैयार हो जाता है। अब वो ब्रेड के स्लाइस डालता है और फिर ढेर सारा कद्दूकस किया हुआ चीज। इसके बाद भी वो ऊपर से काफी सारी स्टफिंग डालता है और फिर एक बार अंत में क्रीम, पनीर, तंदूरी मेयोनीज, केचअप, मसाले और पिघला हुआ मक्खन डालता है।
अब बारी है इस ऑमलेट को खाने की। मगर ये इतना भी आसान काम नहीं है। दुकानदार का चैलेंज है कि जो भी कोई इस हैवी ऑमलेट को 10 मिनट में खा जाएगा, उसे 50,000 रुपया ईनाम में दिया जाएगा।
यहां देखें वायरल वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications