Vada Pav: वो Indian food, जिसकी विदेशों में भी धूम, टेस्ट भी ऐसा कि मना नहीं कर सकता कोई इंसान
भारत विवधताओं भरा देश है। देश के अलग- अलग क्षेत्रों में कुछ ऐसे खास व्यंजन या फास्ट फूड हैं, जिनके दीवाने सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं। ऐसे हि इंडियन फूड की एक लिस्ट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई है।

Vada Pav and Samosa: भारत में वड़ा पाव से लेकर लिट्टी चोका तक हर राज्य की अपनी खासियत है। इंटरनेट यूजर का एक सवाल इन दिनों वायरल हो रहा है। जिसमें उसने पूछा की भारत में अंतिम बार खोज किया गया कौन सा फूड है। इसके उत्तर में मुंबई में सबसे पहले बनाई गई एक डिश वायरल हो रही है। ये डिश कोई और नहीं बल्कि वड़ा पाव है, जो कि काफी फेमस है।
भारतीय व्यंजन के स्वाद की कोई सीमा नहीं है। वड़ा पाव से लेकर लिट्टी चोका तक हर राज्य में कुछ ना कुख खास व्यंजन की अपनी पहचान है। भारत में जितने फूड आइटम्स हैं दुनिया के अन्य किसी स्थान पर शायद ही पाए जाते होंगे। वड़ा पाव सबसे अनोखा और स्वादिष्ट फूड आइटम है। वड़ा पाव शुरुआत में 1960 के दशक में मुंबई में कपास मिल श्रमिकों के लिए बनाया गया था, जिसका उद्देश्य एक फास्ट फूड सारे कार्ब्स को सर्व करना था। लेकिन बाद में ये व्यंजनों की मुख्य धारा में शामिल हो गया।
ये ट्वीट @gabbarsingh ट्वीटर अकाउंट से किया गया। ट्वीट में दावा किया गया कि भारत में सबसे फेमस दक्षिण भारतीय डिश की बात करें को पाव भाजी, कांडा पोहा और वड़ा पाव का नाम आगे आता है। इनमें से पाव भाजी 1850 के दशक, कांडा पोहा- 1950 और वड़ा पाव 1960 के दशक में सामने आया। जबकि समोसा की बात करें तो इसका आविष्कार 10वीं सदी में ही हो गया था।
भारत में आविष्कार किया गया आखिरी व्यंजन कौन सा है जो मुख्यधारा बन गया है। एक उत्पाद बाजार फिट जैसा कि वे इसे कहते हैं। वाडा पाओ - कॉटन मिल श्रमिकों के लिए मुंबई में 1960 के दशक में बनाया गया। झटपट नाश्ता, बहुत सारे कार्ब्स, पाओ आपको अपनी उंगलियों को तेल से दागने से बचाते हैं। एक ट्वीटर यूजर ने अपने एक पोस्ट में इस बात का जिक्र किया। दशकों पुराने व्यंजन आज दुनिया में फेमस हो चुके हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications