खूंखार शेर से बाल-बाल बचा शख्स, वीडियो शेयर कर IFS अफसर ने भी कहा- किस्मत हो तो ऐसी!

कई बार ऐसा कुछ होता है, जिसकी आपने कल्पना भी ना की हो। कहते हैं जाको राखे साइयां मार सके ना कोय। ये कहावत सच करने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बाघ का शिकार बनने से बाल-बाल बच गया। क्लिप में अगर ये कैप्चर ना हुआ होता तो शायद किसी को इस बात पर यकीन भी ना हो पाता।

क्लिप को आईएफएस अफसर परवीन कासवान ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा हुआ है कि क्या वो जीवित सबसे भाग्यशाली व्यक्ति है? ऐसा लगता है कि बाघ को इसकी कोई परवाह नहीं है। इसके बाद जगह का खुलासा करते हुए उन्होंने लिखा कि कॉर्बेट से।

Uttarakhand Man narrowly escapes with tiger

वायरल वीडियो उत्तराखंड के जिम कार्बेट पार्क के पास का है, जहां शख्स जब सड़क पर चल रहा था तो अचानक बाघ ने किनारे से आकर सड़क पार की। गनीमत रही की बाघ का ध्यान उसपर नहीं गया वरना कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। बाघ देखने में काफी बड़ा लग रहा था। लेकिन ऐसा लगा मानो उसे सड़क पार करने की जल्दी थी तो उसने शख्स की ओर ध्यान ही नहीं दिया।

वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसपर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि इंसान जितना बाघ से डरा उससे कहीं ज्यादा बाघ इंसानों से डरते हैं। ये साफ जाहिर करता है कि डरावना आखिर है कौन। एक ने कहा कि कुछ नहीं है बस बाघ अपनी कैलोरीज कम करने के लिए सुबह की वॉक पर निकला है।

एक और यूजर ने कहा कि इस शख्स पर जरूर देवी की कृपा रही होगी। वरना ऐसी स्थिति से कोई बच नहीं पाता। एक ने कहा कि शख्स पीछे मुड़ गया क्योंकि... बिल्ली रास्ता काट गई। एक ने मजाकिया लहजे में फिर कहा कि टाइगर को लगा होगा कि गूगल मैप गलत रास्ते पर ले आया। जल्दी से भाग जाता हूं यहां से। यही ठीक रहेगा।

यहां देखें वायरल वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+