स्कूल में छात्रों से जबरदस्ती रील बनवा रहे टीचर, सवाल पूछने पर बोले- 'पहले मुझे जलेबी खाने दो'

Uttar Pradesh Amroha: आजकल रील्स बनाने और वायरल होने का भूत लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगा है। कंटेंट अच्छा होने पर लोग खुद ब खुद फॉलो करने लगते हैं लेकिन उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां चैनल को सब्सक्राइब करवाने के लिए मजबूर किया गया।

चैनल सब्सक्राइब करने पर कर रहे मजबूर
दरअसल अमरोहा जिले के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों ने कथित तौर पर छात्रों को छात्रों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट को लाइक और शेयर करने और उनके अकाउंट को सब्सक्राइब करने के लिए मजबूर किया।

Uttar pradesh Amroha

तंग होकर छात्रों ने बोली ये बात
शिक्षकों में से एक को रोज इंस्टाग्राम पर रील अपलोड करते हुए देखा जा सकता है। दूसरा शिक्षक ये सब शूट कर रहा है। इनमें से एक इंस्टाग्राम अकाउंट रविपूजा के नाम से है। छात्रों ने दावा किया है कि स्कूल में ड्यूटी के दौरान शिक्षक उनसे रील्स और वीडियोज बनवाते हैं।

माता-पिता ने डीएम से किया संपर्क
इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करने के लिए मजबूर करने वाले छात्रों के माता-पिता ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) से संपर्क किया। मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी गंगेश्वरी आरती गुप्ता कर रही हैं।

पीटने की धमकी देते हैं टीचर्स
एक छात्रा अन्नू ने कहा कि शिक्षक स्कूल में रील रिकॉर्ड करती है और छात्रों पर उन्हें लाइक और शेयर करने के लिए दबाव डालती है। ऐसा नहीं करने पर वह हमें पीटने की धमकी भी देती है। एक अन्य छात्रा मनीषा ने आरोप लगाया कि एक शिक्षक छात्रों को उसके लिए बर्तन साफ करने, खाना बनाने और चाय बनाने के लिए भी मजबूर करता है।

कई छात्रों ने शिकायत की कि उन्हें स्कूल में पर्याप्त शिक्षा नहीं मिल रही है। रील्स को पसंद करने के लिए मजबूर करने वाले शिक्षकों के अलावा उन्होंने अन्य शिक्षकों के बारे में भी दावे किए।

कक्षा 6 के छात्र अंकित ने कहा कि जब वह स्टाफ रूम में अपने एक शिक्षक हेम सिंह को बुलाने गया, तो उन्होंने जवाब दिया कि पहले मुझे जलेबी (एक मिठाई) खाने दो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+