टीवी का रिमोट चुराने पर मिली 22 साल जेल की सजा

अमेरिका में एक शख्स को टीवी का रिमोट चुराने पर 22 साल की सजा सुनाई गई। कोर्ट ने उसे यूनिवर्सल टीवी रिमोट चुराने के आरोप में 22 साल जेल की सजा सुनाई।

नई दिल्ली। चोरी करने पर सजा भी मिलती है। सजा अपराध के अनुसार ही मिलती है। लेकिन अमेरिका में एक शख्स को जो सजा मिली वो चौंकाने वाली थी। शख्स को चोरी की सजा मिली। एक टीवी रिमोट चुराने के आरोप में शख्स को 22 साल जेल की सजा सुनाई गई। जी हां 22 साल की जेल सिर्फ एक टीवी रिमोट को चुराने पर मिली।

 US man gets 22 years in jail for stealing TV remote!

अमेरिकी के व्हीटन शहर में यूनिवर्सल टीवी रिमोट चुराने के आरोप में कोर्ट ने एरिक ब्रेमवेल को 22 साल जेल की सजा सुनाई। एरिक को एक अपार्टमेंट परिसर से यूनिवर्सल टीवी रिमोट चोरी का आरोपी पाया गया। जिसके बाद कोर्ट ने उसे 22 साल की सजा सुना दी। रिपोर्ट की माने तो कोर्ट ने एरिक को एक आदतन अपराधी माना। उसे पहले भी कई बार चोरी के आरोप उस पर लगे थे। इससे पहले भी कई बार एरिक ने टीवी और रिमोट चुराया था। लेकिन वो हर बार पुलिस की गिरफ्त से बच जाता था।

वो इतना शातिर अपराधी था कि चोरी करने के बाद सबूत मिटाकर वहां से फरार हो जाता। पुलिस लाख कोशिशों के बावजूद उस तक नहीं पहुंच पा रही थी। लेकिन जब इस बार वो अपार्टमेंट में चोरी करने पहुंचा तो चोरी के दौरान फ्लैट में एरिक के हाथ का दस्ताना गिर गया। पुलिस ने उसे जब्त कर डीएनए टेस्ट कराया। जिसके बाद रिपोर्ट में साफ हो गया कि चोरी एरिक ने ही की। पुलिस ने योजना बनाकर उसे गिरफ्तार किया और कोर्ट के सामने पेश किया। चोरी के आरोप में कोर्ट उसे 30 साल तक की सजा सुना सकती थी, लेकिन उसे 22 साल की सजा सुनाई गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+