डॉक्टर ने मरीजों के दांत तोड़ हर साल कमाए करोड़ों रुपए, ऐसे हुआ स्कैम का खुलासा
नई दिल्ली, 19 मार्च: डॉक्टरों को लोग मसीहा के तौर पर देखते हैं। लेकिन अमेरिका में एक डॉक्टर ने ऐसी हरकत की है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। एक अमेरिकी डेंटिस्ट ने ने जानबूझकर अपने मरीजों के दांत तोड़कर उन्हें ठीक करने के लिए क्राउन फिट किए और मुनाफा कमाया। उस डॉक्टर ने इस स्कैम के जरिए लाखों डॉलर कमाए। अब इस डेंटिस्ट को मरीज के हेल्थ के साथ खिलवाड़ करने के आरोप में दोषी ठहराया गया है।

पैसे कामने के लिए डॉक्टर तोड़ देता था दांत
संयुक्त राज्य अमेरिका के विस्कॉन्सिन के स्कॉट चारमोली ने नियमित रूप से अपने ग्राहकों के दांतों को जानबूझकर ड्रिल किया। यही नहीं दांतों में हुई क्षति को ठीक करने के लिए अतिरिक्त उपचार सेवाओं के लिए फीस चार्ज की। विस्कॉन्सिन में आमतौर पर डेंस्टिट प्रति 100 मरीजों में 6 को क्राउन फिट करते हैं। लेकिन स्कॉट ने प्रति 100 मरीजों में 32 को क्राउन फिट किए। डेंटिस्ट ने इलाके के अन्य डेंटिस्टों की तुलना में मरीजों के दांतों में 95% से अधिक कैप (क्राउन) लगाए।

पैसा बनाने के लिए तोड़ डाले मरीज के दांत
इस मामले में दोषी पाए गए चारमोली पर अभियोजन पक्ष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अभियोजन ने कहा कि, चारमोली ने अपने रोगियों पर अनावश्यक तौर पर क्राउन फिट करने के लिए दबाव डाला था। दरअसल क्राउन एक दंत प्रक्रिया है जिसमें क्षतिग्रस्त दांत पर दांत के आकार की टोपी लगाई जाती है। अभियोजन ने कहा कि, स्टॉक पहले दातों को ड्रिल करता था। फिर दांत का एक्स-रे कर उसकी फोटो मरीजों को दिखता था। जिससे वह ये साबित करता था कि, उन्हें क्राउन लगवाने की जरूरत है।

स्कैम देख लोगों के उड़े होश
वाशिंगटन पोस्ट ने बताया कि, दोषी पाए गए डेंटिस्ट 2014 में 434 क्राउन लगाकर 1.4 मिलियन डॉलर कमाए, 2015 में उसने 1,000 से अधिक क्राउन फिट करके $2.5 मिलियन कमाए । 2016 से 2019 तक उन्होंने क्राउन के जरिए $4.2 मिलियन कामए। चारमोली ने 1 जनवरी 2018 से 7 अगस्त 2019 तक 20 महीने की अवधि में 1,600 से अधिक क्राउन रखे। डॉक्टर के स्कैम का खुलासा तब हुआ जब उसने अपना ये क्लिनिक 2019 में बेच दिया।

कोर्ट ने भेजा जेल
जब नए नए मालिकों ने सर्जरी के खातों की जांच की तो उसकी इस हरकत का पता चला। नए मालिकों ने उसकी फाइलों की समीक्षा करते समय क्राउन प्रोसिजर की उच्च दर को नोट किया और संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी। चारमोली के पूर्व रोगियों में से लगभग 100 ने उन पर चिकित्सा कदाचार के लिए मुकदमा दायर किया है। 61 वर्षीय चारमोली को अब प्रत्येक स्वास्थ्य सेवा धोखाधड़ी के आरोप में 10 साल और 2 अन्य आरोपों में से हर एक लिए अधिकतम 5 साल की जेल का सामना करना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications