मुंह में सिगरेट दबाए डांस प्लोर पर थिरक रही थीं सासू मां, गुस्से से लाल-पीले दूल्हे ने लिया बड़ा फैसला
UP groom calls off Wedding: शादी का मतलब सिर्फ दो लोगों ही नहीं बल्कि दो परिवारों का भी एक होना माना जाता है। अरेंज मैरिज की बात करें तो लड़का हो या फिर लड़की, दोनों ही एक दूसरे के परिवारों पर पैनी नजर गड़ाए होते हैं। क्योंकि परिवारों को देखकर ही रिश्तों की डोर बांधी जाती है।
सासू मां की हरकत ने दिलाया गुस्सा
हाल ही में उत्तर प्रदेश से सामने आया एक मामला इस बात का जीता-जागता सबूत है, जहां शादी के दौरान दूल्हा अपनी होने वाली सासू मां की एक हरकत से इतना गुस्सा हो गया कि उसने शादी तक तोड़ने का फैसला ले डाला।जानकारी के मुताबिक, बेटी की शादी के शुरुआती समारोह में उसकी मां मुंह में सिगरेट दबाए डांस कर रही थी। लगभग सारे ही समारोहों में महिला ने ऐसा किया।

इस दिन तय हुई थी शादी
बताते चलें कि दूल्हा उत्तर प्रदेश के संभल जिले का रहने वाला है। उसकी शादी राजपुरा की एक लड़की संग होने जा रही थी। 27 जून को शादी तय हुई थी। लेकिन इससे पहले शादी की कुछ सेरेमनी भी होनी थी। लेकिन दुर्भाग्य से सब वैसा नहीं हो पाया, जैसा कि सोचा था। वेन्यू में पहुंचकर दूल्हा सारे रीति-रिवाजों के शुरू होने का इंतजार करने लगा। उस वक्त वहां पहुंचे मेहमान जमकर थिरकने लगे। लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ, जिसने दूल्हे को गुस्से से लाल-पीला कर दिया।
दुल्हन की मां ने उठाई सिगरेट
मेहमानों के साथ दुल्हन की मां भी नाचने लगी। इस दौरान महिला के मुंह में सिगरेट थी। ये देखकर दूल्हा भौचक्का रह गया। देखते ही देखते उसे गुस्सा आ गया और उसने शादी तोड़ने का फैसला लिया। दूल्हे का ये रवैया देखकर सब सामने आ गए और दोनों ही परिवार नाराज दिखे।
दोनों परिवारों के बीच विवाद
इसके बाद एक पंचायत बुलाई गई, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद सुलझाने की कोशिश की गई। आखिरकार सुलह कराने के बाद दोनों परिवारों में स्थिति को ठीक किया गया और सब मान गए।
कई जगहों के अजीबोगरीब रिवाज
बताते चलें कि कई ऐसे समुदाय हैं जहां इस तरह के अजीबोगरीब रिवाज हैं। सोशल मीडिया पर बीते दिनों एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें एक महिला अपने दामाद का स्वागत सिगरेट जलाकर कर रही थी। अब ऐसे में इस मामले को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं हैं।












Click it and Unblock the Notifications