सहेली की शादी तुड़वाने के लिए मंगेतर को भेजी अश्लील फोटो, फिर हुआ कुछ यूं...

कहते हैं दोस्त अगर दगाबाज हो तो उससे लाख गुना ज्यादा अच्छे तो दुश्मन ही होते हैं। इस कहावत को रीयल लाइफ में एक लड़की ने उस वक्त सच कर दिखाया जब उसने अपनी ही दोस्त की शादी तुड़वाने के लिए एक साजिश रची। आपको जानकर हैरानी होगी कि दोस्त की शादी तुड़वाने के लिए लड़की ने जो किया वो बेहद शर्मनाक था।

दरअसल, शादी से ठीक पहले दूल्हे को अपनी होने वाली दुल्हन की कुछ अश्लील तस्वीरें मिलीं। पुलिस जांच बैठाई गई तो पता चला कि ये तस्वीरें किसी और ने नहीं बल्कि लड़की की दोस्त ने ही भेजी हैं। ये वो लड़की थी जिसे उसकी दोस्त ने अपनी मंगनी के कार्यक्रम में बुलाया था।

UP girl

'आज तक' की खबर के मुताबिक जब मंगेतर को शादी से ठीक पहले दुल्हन की अश्लील तस्वीरें मिलीं तो उसने दुल्हन को सबसे पहले फोन लगाया और उससे इन तस्वीरों के बारे में पूछा। इसके बाद उसने बताया कि उसे तो इस मामले के बारे में दूर दूर तक कोई जानकारी ही नहीं हैं। फिर दोनों पुलिस के पास पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। तब जाकर जांच में पता चला कि ये सारी साजिश दुल्हन की अपनी दोस्त की है।

मामला है बादशादी नाका इलाके का, जहां दो लड़कियां साथ में डिग्री कॉलेज में पढ़ रही थीं। कुछ महीनों के ही अंदर एक लड़की का रिश्ता हो गया। उसने अपने घर में मंगनी का फंक्शन रखा। छात्रा ने अपनी सहेली को भी फंक्शन में इनवाइट किया। इस दौरान दोनों सहेलियों ने ढेर सारी तस्वीरें खींचीं। होने वाली दुल्हन को क्या ही मालूम था कि उसकी सहेली इन तस्वीरों के साथ क्या करने वाली है।

मंगनी के फंक्शन के कुछ दिन बाद होने वाले दूल्हे के फोन में दुल्हन की अश्लील फोटोज किसी ने भेजीं। फोटो देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद होने वाली दुल्हन से उसने बात की तो उसने बताया कि उसे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। फिर दोनों पुलिस के पास पहुंचे तो पुलिस ने इसकी जांच शुरू की। इसके बाद डेढ़ महीने के बाद जाकर पता चला कि जिसने ये फोटो भेजे थे वो वही दुल्हन की दोस्त है। उसने होने वाली दुल्हन की तस्वीरें एडिट करके उन्हें अश्लील बनाया था।

लड़की चाहती नहीं थी कि उसकी दोस्त की शादी हो। वो चाहती थी फोटोज देखने के बाद उसके मंगेतर को गु्स्सा आए और वो उसे छोड़ दे। इसके बाद युवती ने पुलिस के सामने सब कुछ कबूल कर लिया। सहेली को जब पता चला कि उसने इतनी बड़ी साजिश रची है तो उसे यकीन नहीं हुआ। पुलिस ने कार्रवाई करने की बात कही लेकिन इंसानियत दिखाते हुए दोनों ने उसे माफ कर दिया। डीसीपी ने भी कहा कि दुल्हन को जब पता चला कि उसकी दोस्त ने ये करतूत की है तो उसने उसे माफ कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+