Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अनोखी दोस्ती: आरिफ का पक्का दोस्त बना सारस, बाइक पर पीछे उड़कर करता है पीछा, नहीं छोड़ता साथ, Video

उत्तर प्रदेश के अमेठी के रहने वाले आरिफ के अनोखे दोस्त की इन दिनों जमकर चर्चा हो रही है। आरिफ की दोस्ती एक सारस पक्षी से हुई है, जो उसके साथ साए की तरह रहता है।

Friendship With Crane

Friendship With Crane Video Viral: राजकुमार सिद्धार्थ और घायल हंस की कहानी तो आपने जरूर पढ़ी होगी। अब ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के अमेठी में हुआ है, जिसके चर्चा ना सिर्फ इलाके में बल्कि पूरे सोशल मीडिया पर हो रही है। अमेठी के गौरीगंज के मंडका गांव में कुछ ऐसी ही कहानी असल जिंदगी में बनकर सामने आई है, जहां एक शख्स ने घायल सारस पक्षी को बचाया, जिसके बाद दोनों में ऐसी अनोखी दोस्ती हो गई है कि सारस एक पल के लिए भी उस शख्स से दूर जाने को तैयार नहीं है और साए की तरह साथ रहता है।

आरिफ का सच्चा दोस्त बना सारस

आरिफ का सच्चा दोस्त बना सारस

पढ़कर हो सकता है कि आपको थोड़ी हैरानी हो, लेकिन यह सच्चाई है। जानवरों के साथ इंसानों के अनोखे रिश्ते के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अब ऐसी ही एक और दोस्ती जमकर सुर्खियों में है। एक 30 वर्षीय युवक जिसका नाम मोहम्मद आरिफ है उसका दोस्त एक सारस पक्षी बन गया है, जो उसके साथ हमेशा रहता है। यहां तक की अगर आरिफ बाइक से 20-30 किलोमीटर तक जाता है, तो सारस उसके पीछे उड़ते हुए पीछा करता है।

घायल सारस का किया था इलाज

घायल सारस का किया था इलाज

जानकारी के मुताबिक आरिफ को एक साल पहले ये सारस खेत में घायल अवस्था में मिला था। सारस का एक पैर टूटा था, जिसके बाद उसकी जान बचाते हुए आरिफ उसे घर लेकर आया और इलाज करते हुए उसकी देखभाल की। हालांकि आरिफ ने सोचा कि ठीक होने के बाद सारस वापस अपने घर परिवार के पास चला जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वो आरिफ के साथ ही रहने लगा। तब से दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई।

कुछ देर जंगल में जाने के बाद आ जाता है वापस

कुछ देर जंगल में जाने के बाद आ जाता है वापस

आरिफ के मुताबिक पैदल हो या फिर बाइक पर हर जगह सारस उसका पीछा करता है। अब सारस पक्षी भी उनके परिवार का एक खास सदस्य बन चुका है, हालांकि सारस का लगाव बस आरिफ से है। आरिफ ने कहा कि सारस कुछ देर के लिए जंगल में जाता है और फिर अपने परिवार-दोस्तों से मिलता वापस आ जाता है। आरिफ उसे अपने हाथों से खाना खिलाता है और उसके साथ खेलता भी है। आरिफ ने सारस से अपनी दोस्ती को चमत्कार बताते हुए कहा कि ये अल्लाह की मर्जी है, और कुछ नहीं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+