ये PUBG नहीं इंस्टाग्राम वाला प्यार है! सीमा हैदर के बाद सात समंदर पार कर प्रेमी से मिलने भारत आई विदेशी महिला
Hazaribag news: पाकिस्तान से 4 बच्चों संग अपने पबजी वाले प्यार के साथ रहने भारत आई सीमा हैदर का नाम अब बच्चे-बच्चे की जुबान पर है। अब ऐसा ही एक और मामला सामने आया, जिसमें एक पोलैंड की महिला अपनी 6 साल की बेटी संग अपने प्यार के लिए भारत आ पहुंची। फर्क इतना है कि ये प्यार पबजी से ना शुरू होकर इंस्टाग्राम से शुरू हुआ था।
मामला है झारखंड के हजारीबाग का, जहां एक पॉलिश महिला यहां के शादाब मलिक के प्यार में पड़कर उसके साथ रहने आ पहुंची। महिला शादाब के प्यार में इंस्टाग्राम से पड़ी थी। प्यार परवान चढ़ गया और महिला टूरिस्ट वीजा पर भारत आ गई।

हालांकि, पुलक नाम की इस महिला का भारत में रहना इतना भी आसान नहीं था। गर्मी इतनी कि शादाब को अपने गांव वाले घर में 2 एसी लगाने पड़ गए। इतना ही नहीं शादाब ने अपने विदेशी प्यार के लिए घर में कलर टीवी भी लगवाया। पोलक शादाब के घरवालों से काफी जल्दी घुल मिल गई।
एक विदेशी महिला होने के बावजूद पोलक घर के सारे काम काज भी करने लगी। इसमें घरेलू काम से लेकर गायों का गोबर उठाना तक शामिल था। महिला को भारत से प्यार तो हो गया लेकिन भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाना कतई पसंद नहीं आया। पोलक शादाब को स्वीट बुलाती है। अब दोनों शादी करने का विचार कर रहे हैं और हजारीबाग के SDM कोर्ट में अर्जी भी दे चुके हैं। पोलक तलाकशुदा होने के साथ-साथ एक 6 साल की बच्ची की मां भी हैं।
देश की सुरक्षा और सीमा हैदर वाले मामले को ध्यान में रखते हुए डीएसपी राजीव कुमार और इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार ने शादाब के गांव वाले घर का दौरा किया। पोलिश महिला ने पुलिस को अपना वीजा दिखाया और बताया कि वो कुछ दिनों में अपने देश वापस जाने वाली है।
ये मामला पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के मामले से कई मायनों में अलग है। पोलक की तरह सीमा के पास वैध वीजा और अन्य दस्तावेज नहीं हैं। पोलक सारे कानूनी दस्तावेजों के साथ वैध तरीके से भारत आई थी। वहीं सीमा की बात की जाए तो सीमा अवैध तरीके से भारत में घुसी थी, जिसके बाद अधिकारियों का शक और भी गहराता चला गया। हालांकि, फिल्हाल एसटीएफ संग पूछताछ के बाद सीमा सचिन के घर पर रह रही है। आगे देखना ये होगा कि पुलिस क्या कदम उठाती है।












Click it and Unblock the Notifications