जनाब 'दवाई के पत्ता' नहीं शादी का कार्ड है...बंदे की क्रिएटिविटी देखकर चकरा गया लोगों का दिमाग
नई दिल्ली। लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। कभी दुल्हन बुलेट पर सवार होकर आती है तो कभी दूल्हा क्रेन पर बैठकर इंट्री करता है, लेकिन तमिनलाडु के एक दूल्हे ने अपनी शादी का ऐसा कार्ड डिजाइन करवाया कि सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। लड़के की क्रिएडिविटी देखकर लोगों का दिमाग खुल गया। लोग अंदाजा ही नहीं लगा पा रहे हैं कि ये शादी का कार्ड है या दवाई का स्ट्रिप।

शादी का अनोखा कार्ड
सोशल मीडिया पर शादी का एक यूनिक कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है। इस कार्ड की क्रिएटीविटी इस समय सोशल मीडिया में जोरो से वायरल हो रही है। दूल्हे ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए ऐसा तरीका अपनाया कि इन दिनों वो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। इस शादी के कार्ड को देखकर आप पहली नजर में भरोसा नहीं कर पाएंगे कि ये वेडिंग कार्ड है और जब आपको पता चलेगा कि ये शादी का आमंत्रण ही है तो आपके मुंह से पहला शब्द निकलेगा वाह!

दवाई का पत्ता नहीं...वेडिंग कार्ड है जनाब
तमिलनाडु के एक लड़के ने अपनी शादी के कार्ड को किसी दवाई के पत्ते के पिछले भाग की तरह डिजाइन किया। जिसने भी इस वेडिंग कार्ड को देखा, वो इसे दवाई का स्ट्रिप ही मान रहा था। दवाई की स्ट्रिप के डिजाइन में दिखने वाले इस कार्ड पर शादी की पूरी डिटेल लिखी है। दवाई के पत्ते की तरह दिखने वाले इस शादी के कार्ड पर दूल्हा-दुल्हन का नाम, शादी की तारीख, खाने का समय और इवेंट की पूरी डिटेल लिखी है।

5 सितंबर की शादी
दवाई के पत्ते वाली डिजाइन पर लिखे इस यूनिक वेडिंग कार्ड पर एज़िलारासन वेड्स वसंतकुमारी लिखा है। शादी की तारीख 5 सितंबर दर्ज है। वेन्यू से लेकर बारात की टाइमिंग सब दर्ज है। इस कार्ड को डिजाइन खुद एजिलारासन ने किया है। लोग उसकी क्रिएटिविटी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कार्ड डिजाइन करने वाला शख्स फार्मेसी से जुड़ा है और लगता है कि इसी से उसे दवाई की स्ट्रिप के डिजाइन में कार्ड डिजाइन करने का आइडिया मिला है।












Click it and Unblock the Notifications