मोदी को तीसरी बार PM बनाने की अनोखी जिद! टूटती दिखी उम्मीद तो उठाया बड़ा कदम, अब मंदिर में चढ़ा दी उंगली
पिछले लगातार दो बार के लोकसभा चुनाव (2014 और 2019 लोकसभा चुनाव) में बेहतर प्रदर्शन के बाद 2024 का चुनाव परिणाम बीजेपी दिग्गजों की उम्मीदों के विपरीत रहा। ऐसे में बीजेपी समर्थक और कार्यकर्ता काफी निराश हुए। चुनाव परिणामों पर लगातार नजर बनाए रखने वाले एक बीजेपी सपोर्टर ने बीजेपी की सीटें कम होते देख मंदिर में अनोखी मन्नत मांगी, जिसे पूरे होने पर मंदिर में उंगली समर्पित करने का संकल्प ले लिया।
महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को काफी नुकसान हुआ। हालांकि बीजेपी के नेताओं या फिर समर्थकों को पूरा यकीन था इस बार भी बीजेपी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी लेकिन परिणाम काफी अलग आए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक दुर्गेश पांडे नाम का एक शख्स ने लोकसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिलती देख शुरू में उदास हो गया, जिसके बाद वो देवी काली मंदिर गया और भाजपा की जीत के लिए प्रार्थना की। रिपोर्ट में आगे कहा गया कि कुछ घंटों बाद, जब उन्होंने देखा कि भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए विजयी हो रहा है, तो वह वापस मंदिर गए, अपने बाएं हाथ की उंगली काट ली और देवी को चढ़ा दी।
मीडिया से बात करते हुए दुर्गेश ने कहा, वे काली मंदिर में मन्नत मांगने गए। मीडिया से बातचीत में दुर्गेश ने कहा, "मैंने मन्नत मांगी...जब भाजपा जीत रही थी तो मैं मंदिर गया और अपनी उंगली अर्पित की। बीजेपी अब सरकार बनाएगी, लेकिन मुझे ज्यादा खुशी होती अगर एनडीए 400 का आंकड़ा पार कर जाता।"
दरअसल, बीजेपी को इस बार पूर्ण बहुमत नहीं मिला। बीजेपी जादुई आंकड़े 272 से काफी पीछे रह गई। इस बार जदयू और टीडीपी मोदी सरकार में बड़े हिस्सेदार हैं। एनडीए के पास सीटों की कुल संख्या 293 है। जबकि इंडिया ब्लॉक के पास 234 सीटें हैं।
पीएम मोदी रविवार यानी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह में विभिन्न पेशेवरों और सांस्कृतिक कलाकारों, विदेशी मेहमानों समेत 8,000 से अधिक अतिथि शामिल हो रहे। समारोह के दौरान दिल्ली की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। राष्ट्रीय राजधानी को नो- फ्लाई जोन घोषित करने के साथ निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications