जानें इस कपल को जिसने पानी के अंदर बनाया longest KISS वर्ल्ड रिकार्ड, VIDEO में देखें कितनी देर करता रहा किस
Underwater longest KISS World Record जानें इस कपल को जिसने पानी के अंदर बनाया longest KISS वर्ल्ड रिकार्ड, VIDEO में देखें कितनी देर तक करते रहे किस
Underwater longest KISS World Record: गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स में दुनिया भर के लोगों के अनोखे वर्ल्ड रिकार्ड दर्ज है। वेलेंटाइन डे पर जब पूरी दुनिया प्यार का जश्न मना रही है तो इस मौके पर एक कपल की चर्चा दुनिया भर में हो रही है। इसकी वजह है कि इस प्यारे से जोड़े ने अब तक का सबसे अनोखा वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है। इस कपल ने पानी के अंदर KISS करने का वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है। जानिए कौन है ये कपल और कितनी देर तक करता रहा एक दूसरे को kiss,कि बना डाला वर्ल्ड रिकार्ड ?

गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाने वाला ये कपल कौन है
सबसे लंबे समय तक किस करने का वर्ल्ड बनाने वाला ये कपल कनाडा और दक्षिण अफ्रीका का है। कनाडा की माइल्स कालॉटियर और साउथ अफ्रीकाी बेथ निएले ने ये रिकार्ड पानी के अंदर रहकर बनाया है। इन दोनों ने पानी में रहकर किस करने का गिनीज बुके रिकार्ड बनाकर अपने नाम ये उपलब्धि कर ली।

जानें क्या करता है ये कपल
माइल्स क्लाफॅटियर और बेथ निएले दोनों गोताखोर हैं और ये दोनों लंबे समय से रिलेशन में हैं और दोनों की सगाई हो चुकी है। इस प्यारे से कपल की एक प्यारी सी बेटी भी है। बेटी समेत ये कपल साउथ अफ्रीका में एक साथ रहता है।

जानें कितनी देर तक करते रहे kiss
माइकल्स और वेथ निएले ने पानी के अंदर 4 मिनट 6 सेकेंड तक लगातार किस करते हुए ये रिकार्ड बनाया। इस कपल ने इतालवी टीवी शो होस्ट देई का रिकार्ड तोड़ा। उन्होंने 3 मिनट 24 सेकेंड तक किस करने का रिकार्ड बनया था।

तीसरी बार की कोशिश में कपल बना पाय ये रिकार्ड
कनाडा की माइल्स क्लॉटियर और दक्षिण अफ्रीका के बेथ निएले ने ये रिकार्ड बनाने में तीसरी बार में सफलता हासिल की। ये दोनों कुछ दिन पहले मालद्वीव घूमने आए थे और यहां रिजार्ट में स्टे कर रहे थे तभी इन्होंने ये रिकार्ड बनाया। रिकार्ड बनाने से पहले ब्रीद होल्ड, वार्मअप और तीन-तीन मिनट का दो ट्रायल किया जिसके बाद ये प्यारी जोड़ी रिकार्ड बनाने में सफल हुई।

कपल ने बताया कितना कठिन था पानी के अंदर लगातार kiss करना
कनाडा की माइल्स क्लॉटियर और दक्षिण अफ्रीका के बेथ निएले ने अपने इंटरव्यू में बताया कि ये करना काफी चैलेजिंग था क्योंकि किस तरह से ऑक्सीजन सपोर्ट पानी के अंदर था उसमें बहुत देर तक स्टे कर पाना बहुत ही कठिन था।
These lovebirds set a new underwater kiss record since their joint love was the ocean 🌊❤️️ pic.twitter.com/ZF16onFfXf
— Guinness World Records (@GWR) February 14, 2023
58 घंटे 35 मिनट और 35 मिनट और 58 सेकेंड का बनाया रिकार्ड
गौरतलब है कि दुनिया में पानी के बाहर सबसे अधिक देर तक किस करने का रिकार्ड थाईलैंड के एक्काचई और लकसान निरानारात के नाम हैं। इस कपल ने 2013 में 58 घंटे 35 मिनट और 35 मिनट और 58 सेकेंड तक लगातार एक दूसरे को किस करके रिकार्ड बनयाया था। उनहोंने 2011 में लगातार ढाई घंटे तक किस करने का बनाए गए पुराने रिकार्ड को तोड़ा था ।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications