अब यूक्रेन के सैनिकों पर चढ़ा 'नातु-नातु' का खुमार, शानदार तरीके से रीक्रिएट किया ट्रैक, VIDEO VIRAL
वायरल वीडियो में 'नातु-नातु' का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस बार यूक्रेन के सैनिकों ने गाने को शानदार तरीके से रीक्रिएट किया है।

Ukraine soldiers Naatu Nattu dance: अवॉर्ड विनिंग फिल्म 'आरआरआर' का क्रेज खत्म होता नहीं दिख रहा है। हाल ही में ऑस्कर जीतने के बाद विश्व स्तर पर भी इसके बड़े पैमाने पर फैंस बढ़ गए हैं। फिल्म अभी भी दुनिया के कई हिस्सों में सिनेमाघरों में चल रही है। इस बीच 'नातु-नातु' गाने पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल हो ही जाता है।
नातु-नातु पर थिरके सैनिक
ऐसा ही एक और वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें कोई इन्फ्लुएंसर नहीं बल्कि यूक्रेन के सैनिक थिरक रहे हैं। सैनिकों का ये हिट ट्रैक सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। (वीडियो-नीचे)
रशिया-यूक्रेन युद्ध पर आधारित वीडियो
वीडियो को जेन फेडोटोवा ने ट्विटर पर शेयर किया है। दो मिनट के इस क्लिप में मायकोलाइव के सैनिकों ने रामचरण और जूनियर एनटीआर के इस गाने को एक ट्विस्ट के साथ दोबारा फिल्माया। ये गाना सैनिकों को रशिया के आक्रमण के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए दिखाया गया है। ठीक ऐसे ही जैसे दो एक्टर्स अंग्रेजों के खिलाफ भिड़े थे।
'RRR' ने किया रीट्वीट
गाने के ओरिजिनल ट्रैक में हीरो ब्रिटिश ऑफिसर्स के खिलाफ अपना विरोध जता रहे हैं। अब यूक्रेन के सैनिकों ने इस ट्रैक को एक मजेदार ट्विस्ट दिया है। वीडियो शेयर होने के बाद से इसे 6 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। सैकड़ों लोग इसपर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। आरआरआर के आधिकारिक अकाउंट ने भी तीन हाथ जोड़ने वाले इमोजी के साथ इस ट्वीट को रीट्वीट किया।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications