Video: अचानक आसमान में दिखा एलियन, किसी ने माना भगवान तो किसी ने बताया विज्ञान
मैक्सिको के आसमान में एक अजीब सी आकृत्ति देख लोगों में खौफ भर गया। किसी ने इसे भगवान का हाथ बताया तो किसी ने शैतान की परछाई।
नई दिल्ली। मैक्सिको की आसमान में 20 जनवरी की सुबह अचानक एक अजीब सी आकृति बनने लगी। आसमान में भयानक की आकृत्ति बनती दिखा। उसे देखकर किसी ने उसे भगवान का हाथ बताया तो किसी ने उसे विज्ञान करार दिया। सुबह 6 बजे के करीब मैक्सिको के आसमान में विशाल सी धुंधली दिखाई देने वाली आकृति दिखाई देने लगी। कई किलोमीटर में फैली ये आकृति विशाल हाथ के सामान दिखाई पड़ रही थी।

मोबाइल फोन से बनाए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ये अजीबो-गरीब आकृत्ति कई किमी लंबी-चौड़ी है। देखने में वो धुंए के गुब्बार की तरह मालूम होती है। कोई उसे यूएफओ बता रहा है तो कोई उसे एलियन मान रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने इसे खूब शेयर किया। इस विशालकाय आकृत्ति को कई लोगों ने भगवान के हाथ की संज्ञा दे दी तो किसी ने इसे शैतान की परछाई बताया। किसी व्यूअर ने लिखा कि गरीब मैक्सिकन अब तुम्हारे ऊपर शैतान का साया पड़ गया है। देखिए इस खौफनाक आकृत्ति का वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications