VIDEO: जमीन के पास उड़ रहे UFO की सच्चाई आई सामने, चारों ओर जल रही थीं लाइट्स

कनाडा का एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें रहस्यमयी चीज उड़ती दिखी। बाद में पता चला कि वो कई सारे हेलीकॉप्टर थे।

UFO

पिछले कुछ सालों से एलियंस के यान यानी यूएफओ को देखे जाने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में कनाडा के आसमान में एक रहस्यमयी चीज उड़ती दिखी। उसके चारों ओर लाइट जल रही थी। एक लड़की ने उनको रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो तेजी से वायरल हुआ। लोग तुरंत उसकी तुलना यूएफओ से करने लगे। हालांकि अब उसकी सच्चाई सामने आ गई है। (वीडियो-नीचे)

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक रहस्यमयी चीज आकाश में दिखाई देती है, जो तेजी से आगे बढ़ रही। उससे तेज आवाज भी आ रही थी। उसको फिल्माने वाली लड़की ने कहा कि आमतौर पर विमान भी ऐसे उड़ते हैं, लेकिन उसमें दो या ज्यादा से ज्यादा तीन लाइटें होती हैं, लेकिन इस चीज के हर ओर लाइट जल रही थी। लड़की के मुताबिक उसको देखते ही वो कांपने लगी। वो हिल रही थी। वो हवाई जहाज की तरह बिल्कुल भी नहीं लग रहा था।

लड़की के मुताबिक वो जमीन के बहुत पास था और वहां आसपास एयरपोर्ट भी नहीं है। ऐसे में उसने तुरंत वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। कुछ लोग इसे स्पेशल जहाज बता रहे थे, जबकि कुछ ने इसे यूएफओ कहा। हालांकि अब इसकी सच्चाई सामने आ गई है।

UFO

UFO निकला हेलीकॉप्टर
वैसे जिस जगह पर ये घटना हुई, वो कनाडा का शहर मॉन्ट्रियल है। वहां पर कई बार यूएफओ देखे जाने के दावे किए गए, लेकिन इस घटना को उसमें शामिल नहीं किया गया। जांच में पता चला कि वो कोई यूएफओ नहीं था। वहां पर कैनेडियन एयर फोर्स सैन्य अभ्यास कर रही थी। उसके चार बेल सीएच-146 हेलीकॉप्टर साथ उड़ रहे थे। इस वजह से रात में एक साथ इतनी लाइट्स दिखीं। इसके अलावा चार हेलीकॉप्टर जब साथ उड़ रहे थे, तो उनसे आवाज भी काफी तेजी से आ रही थी। जिस वजह से कुछ चीजें हिलने लगीं। इसके अलावा इलाके में कुछ भी रहस्यमयी नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+