'नौसेना के एलियंस वीडियो में छिपी है कुछ दिलचस्प चीज', UFO एक्सपर्ट ने किया नया दावा

नई दिल्ली, 19 मार्च: पिछले एक साल में अमेरिका में कई लोगों ने एलियंस के यान यानी यूएफओ देखने का दावा किया। इसमें से कई ने सबूत भी पेश किए लेकिन अभी तक उसकी सही से पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं सितंबर 2020 में अमेरिकी नौसेना ने यूएफओ का एक वीडियो जारी किया था, लेकिन खुद स्पष्ट रूप से ये पुष्टि नहीं की थी कि वो एलियंस का यान है। जिस पर अब एक एक्सपर्ट ने कई अहम बातें बताई हैं।

दो सेकेंड में गायब हुआ

दो सेकेंड में गायब हुआ

अमेरिकी नौसेना के मुताबिक ये फुटेज 2004 मे शूट किया गया था। उस दौरान एक अज्ञात यान समुद्र के ऊपर मंडरा रहा था, कुछ देर बाद वो गायब हो गया। इसके बाद नौसेना के अधिकारी हैरत में पड़ गए। इस फुटेज को शूट करने वाले पायलट डेविड फ्रैवर (सेवानिवृत्त) ने 2017 में सीएनएन को बताया था कि वो जैसे ही इसके करीब पहुंचे वो तेजी से दक्षिण की ओर गया और फिर दो सेकेंड में गायब हो गया।

यूट्यूब पर जारी किया ग्राफिक्स वीडियो

यूट्यूब पर जारी किया ग्राफिक्स वीडियो

वैसे तो नौसेना ने स्पष्ट रूप से कभी ये नहीं माना कि ये यूएफओ था, वो बस अज्ञात यान की बात पर अड़े रहे, लेकिन अब यूएफओ एक्सपर्ट माइक वेस्ट ने इसको लेकर यूट्यूब पर एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा कि ये भले ही यूएफओ ना हो, लेकिन ये कुछ दिलचस्प चीज छीपी हुई है। वीडियो देखने पर पता चलता है कि हमारे पास 10 मील दूर एक वस्तु है। ये दूरी 30 मीटर भी हो सकती है। जब एक जेट घूमता है तो कैमरे का फ्रेम स्थिर रहता है, लेकिन ये ऐसी चीज है जो कैमरे को घुमाने से पहले किसी तरह टकराती है।

नौसेना ने कही थी ये बात

नौसेना ने कही थी ये बात

2020 में अमेरिकी नौसेना ने कहा था कि 'गहन समीक्षा' के बाद वीडियो जारी किया गया है। इससे पहले जांच में ये तय किया गया है कि इस अज्ञात और अवर्गीकृत वीडियो से किसी भी प्रकार की संवेदनशील जानकारी या तकनीक की जानकारी नहीं ली गई है। हालांकि बाद में कुछ पायलट्स ने इसे एलियंस का यान बताया।

समुद्र के अंदर UFO बेस

समुद्र के अंदर UFO बेस

वहीं दूसरी ओर एक और वीडियो अमेरिकी नौसेना ने जारी किया था। जिसमें भी एक अज्ञात वस्तु दिखाई दी। वो नौसेना के विमान के पास मंडरा रही थी, लेकिन तभी वो पानी के अंदर गायब हो गई। जिसके बाद दावा किया गया था कि यूएफओ का बेस समुद्र के अंदर बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+