VIDEO: 'घर के पास UFO जैसी चीज, दिखे 10 फीट के इंसान', अब तो पुलिस वाले ने भी कर दिया अजीब दावा

अमेरिका में एलियंस को देखे जाने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अब लास वेगास में एक परिवार ने रहस्यमयी चीज देखने का दावा किया। उनके मुताबिक वो एलियंस ही थे। उन्होंने उसके बारे में पुलिस को रिपोर्ट भी की। जिसकी जांच उच्च अधिकारियों ने की। (वीडियो-नीचे)

8 न्यूज नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक 30 अप्रैल को लास वेगास मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के एक अधिकारी के कैमरे में आकाश से एक चमकीली रोशनी आती दिखाई दी। उस वक्त रात के करीब 11.50 हो रहे थे। उन्होंने उसे सामान्य घटना समझकर इग्नोर कर दिया, लेकिन उसके बाद जो हुआ वो हैरान करने वाला था।

aliens

करीब 40 मिनट बाद इलाके के एक शख्स ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 911 पर कॉल किया। साथ ही घर के पीछे कुछ रहस्यमयी चीज होने की बात कही। ये जगह एरिया 51 से 80 मील की दूरी पर है, जिसे एलियंस का गढ़ कहा जाता है।

घर के मालिक ने पुलिसकर्मियों को बताया कि उनके घर के पीछे आसमान से कुछ गिरा। इसके बाद उन्हें अजीब से जीव दिखे, जो 8-10 फीट के थे। उनकी आंखें भी इंसानों से बड़ी थी। उन्होंने कहा कि हम कसम खा रहे कि ये मजाक नहीं है। हमने वास्तव में उस अजीब से जीव को देखा और काफी ज्यादा डर गए।

उन्होंने आगे कहा कि उसकी आंखें अजीब थी। मैं उसके बारे में समझा नहीं सकता। बस 100 प्रतिशत वो इंसान नहीं थे। उनके चेहरे और आंखें काफी चमकदार थीं।

मामले में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने परिवार का बयान ले लिया । वो इस पर गौर करेंगे, क्योंकि उनके विभाग का एक कर्मचारी भी इस घटना का चश्मदीद है। वो किसी काम से जा रहे थे, तभी उनके साथी ने बताया कि उसने आसमान से कुछ अजीब चीज गिरती हुई देखी। उसके बाद ही परिवार ने उस घटना की रिपोर्ट की।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक कई दिनों तक इस मामले की जांच की गई, लेकिन कोई सबूत नहीं मिले। हालांकि इसको लेकर इलाके में तरह-तरह की बातें हो रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+