VIDEO: आखिर अंतरिक्ष में क्या खाकर जिंदा रहते हैं लोग? शख्स ने दिखाया कैसे हवा में उड़ने लगी ब्रेड
संयुक्त अरब अमीरात के अंतरिक्ष यात्री अल नेयादी इस वक्त एक अंतरिक्ष मिशन पर हैं। वे अपनी तस्वीरें और वीडियोज वहां से सोशल मीडिया के जरिये लोगों को दिखाते रहते हैं। बीते दिनों उनकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अपने बेटे से बातचीत का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। अब अल नेयादी का एक और क्लिप सामने आया है, जिसमें वे ब्रेड के साथ शहद खाते नजर आ रहे हैं।
ट्विटर पर अल नेयादी ने एक वीडियो शेयर किया है। इस क्लिप में वे स्पेस में ब्रेड के साथ शहद खाते दिख रहे हैं। वैसे कई बार लोगों के जहन में ये सवाल भी आता है कि आखिर स्पेस में लोग क्या खाते हैं? अंतरिक्ष में रोजमर्रा वाला खाना खाना अल नेयादी को कैसा लगा होगा, ये बात उन्होंने बताई है।

पोस्ट को कैप्शन देते हुए अंतरिक्ष मिशन पर गए नेयादी ने कहा कि आप स्पेस में शहद के बारे में क्या सोचते हैं? मेरे पास अमीराती शहद पड़ा था जो मैं अकसर खाता रहता था। इसके कई हेल्थ बेनिफिट हैं। बताते चलें कि इससे पहले अल नेयादी ने अंतरिक्ष में रहने की खूबियों पर बात की थी।
यहां देखें वीडियो












Click it and Unblock the Notifications