जंगल में दिखा शेर का भी सवा शेर, भारी भरकम गैंडों को आता देख शेरों की सिट्टी पिट्टी हुई गुल
Two rhinos face two lions: बचपन से हमें बताया गया है कि जंगल का राजा शेर होता है। चाहे बात किसी किताब में छपी कहानी की हो या फिर बच्चों के कार्टून्स की। शेर को जंगल का राजा ही दिखाया जाता है। लेकिन जरूरी नहीं कि हर बार राजा का टैग शेर को ही दिया जाए। जंगल में एक ऐसा जानवर भी है, जिसके आते ही शेर रास्ता छोड़ देता है। ये हाथी या फिर कोई अन्य भारी-भरकम जीव नहीं बल्कि कोई और है।
हाल ही में वायरल हो रहा वीडियो इस बात का सबूत है कि शेर को ही हर वक्त जंगल का राजा कहना सही नहीं है। अगर शेर जंगल का राजा होता तो उसका बस सिर्फ शाकाहारी जीवों ही नहीं बल्कि हर जीव पर चलता। लेकिन ऐसा नहीं है। हाल ही में वायरल हो रहे वीडियो में कुछ अलग ही नजर आ रहा है। जिसमें सामने से दो भारी-भरकम गैंडे चलकर आ रहे हैं और दोनों को दूर से ही आता देख शेर रास्ता साफ कर देता है।

आमतौर पर शेर जंगल के किसी भी जीव से नहीं डरता। शायद यही कारण है कि उसे जंगल के राजा का तमगा दिया गया है। लेकिन ऐसा हर बार जरूरी नहीं होता। सब कुछ परिस्थिति पर निर्भर करता है। हाल ही में वायरल हो रहे वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि शेर सामने से आते दो गैंडों को देखकर डर जाता है और डर के मारे रास्ता साफ कर देता है।
एक अन्य मामले में बाघ और हाथी का आमना-सामना हुआ, जिसमें बाघ की हालत खराब हो गई। क्लिप में साफ दिख रहा है कि हाथी को सामने से आता देख बाघ उसके रास्ते से हट जाता है।
इन दोनों घटनाओं से पता चलता है कि हर बार जंगल का राजा अपने से बड़े आकार के अन्य जंगली जानवरों का सामना करने के लिए तैयार नहीं होता।












Click it and Unblock the Notifications