VIDEO: पहली बार दिखा दुर्लभ 2 मुंह वाला सांप, कई चूहों का एक साथ किया शिकार

नई दिल्ली, 24 जुलाई: पहले के जमाने में भी कई आश्चर्यजनक चीजें होती थीं, लेकिन वो कम्यूनिकेशन के अभाव में दुनिया के सामने नहीं आ पाती थीं। अब सोशल मीडिया के दौर में छोटी से छोटी घटनाएं सबके सामने आ जाती हैं। इसी तरह का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें दो मुंह वाला सांप एक साथ शिकार करता नजर आया। जिसको देखकर लोग हैरान हैं।

इंस्टा पर शेयर हुआ वीडियो

इंस्टा पर शेयर हुआ वीडियो

स्कैनबाइट्स टीवी नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर ये वीडियो डाला गया है। वीडियो में सांप के दो मुंह साफ-साफ दिख रहे। साथ ही वो दोनों से एक साथ चूहों का शिकार कर रहा है। 30 सेकंड के इस वीडियो को देख दुनिया हैरान है। वीडियो के साथ एडमिन ने लिखा कि दो सिर वाले बेन और जेरी खाना खाते हुए। मैं अपने सारे सांपों और जानवरों को मिस कर रहा हूं, लेकिन मैं जल्द ही घर आऊंगा। इसके बाद सब मिलकर एडवेंचर करेंगे।

यूजर्स ने कही ये बात

यूजर्स ने कही ये बात

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है, जिस पर 2.30 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके साथ ही लोग कमेंट करके हैरानी व्यक्त कर रहे। एक यूजर ने लिखा कि ये वाकई अद्भुत है, मैंने जिंदगी में कभी भी दो मुंह वाला सांप नहीं देखा था, जबकि दूसरे यूजर ने एडमिन से पूछा कि दो मुंह वाला सांप कहां मिलेगा, वो उसे रखना चाहते हैं। इसके अलावा ज्यादातर यूजर्स ने Wow वाला इमोजी बनाया।

ये एक दुर्लभ मामला

लोगों के मन में एक सवाल है कि आखिर एक सांप के दो मुंह कैसे हो सकते हैं। दरअसल ये सांप की कोई स्पेशल प्रजाति नहीं है। कई बार आपने न्यूज में देखा होगा कि दो जुड़वा बच्चों के सिर आपस में जुड़े होते हैं। उसी तरह सांपों के साथ भी होता है, जिन्हें Bicephaly कहा जाता है। जब भ्रूण का विकास होता है, तो दो मोनोजायगोटिक जुड़वा अलग होने में विफल होते हैं, जिससे उनके सिर एक ही शरीर से जुड़ जाते हैं। वैसे ये बहुत ही दुर्लभ मामला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+