Delhi Metro में सीट को लेकर दो महिलाओं में छिड़ी बहस, टूटी-फूटी अंग्रेजी सुनकर लोगों की छूट पड़ी हंसी
दिल्ली मेट्रो में अब आए दिन कुछ न कुछ हंगामा देखने की लोगों की आदत सी बन गई है। बीते दिनों लोगों ने इसे रील्स का अड्डा बना दिया था। अब यहां आए दिन लड़ाई-झगड़े के वीडियोज सामने आ जाते हैं। कभी सीट को लेकर लड़ाई तो कभी कपल के बीच कहासुनी के मामले यहां देखने को मिल ही जाते हैं। हाल ही में एक बार फिर दो महिलाओं की तीखी बहस का वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में दो महिला यात्री एक दूसरे से तीखी बहस करती दिख रही हैं। सीट को लेकर दोनों में झगड़ा हो रहा है। दोनों जब आपस में एक दूसरे पर चिल्ला रही थीं तो हर यात्री का ध्यान उन्होंने अपनी ओर खींच लिया।

Ghar Ke Kalesh नाम के ट्विटर हैंडल से ये वीडियो शेयर किया गया है। इसमें सीट को लेकर दो महिलाओं में तीखी बहस देखी जा सकती है। एक महिला पहले ही सीट पर बैठी हुई है, जबकि दूसरी महिला खड़ी होकर उससे बहस करती दिख रही है। वायरल वीडियो रविवार को शेयर किया गया था और अब तक इसे 123.6k व्यूज, 1.2k लाइक्स और 184 रीट्वीट और 84 कमेंट्स मिल चुके हैं।
बेशक, नेटिजन्स ने इसे दिल्ली मेट्रो के लिए काफी सामान्य बताया और बार-बार होने वाली ऐसी ही घटनाओं पर मजाक भी किया। जहां लोग अक्सर छोटे-छोटे कारणों से तमाशा बनाते हैं। कुछ अन्य लोगों को बहस के दौरान इंग्लिश बोलने का जमकर मजाक उड़ाया। एक यूजर ने कहा कि नमस्कार! दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है। आज लड़ाई महिला कोच में हो रही है। धन्यवाद।












Click it and Unblock the Notifications