OMG! लड़की ने बजाया वॉयलिन, तो धुन पर थिरकने लगे हाथी
वाशिंगटन। म्यूजिक पर आपने कई बार डांस किया होगा। या किसी कार्यक्रम में कई लोगों को म्यूजिक पर थिरकते दिखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी हाथी जैसे विशाल जानवर को म्यूजिक पर मदमस्त हो थिरकते देखा है।
यदि नहीं , तो फिर नीचे दिए इस मजेदार वीडियो में जरूर देखें कि, किस तरह अमेरिका के विन्सकॉन्सिन में दो हाथी झूम रहे हैं। यह विन्सकॉन्सिन के एक चिड़ियाघर का दृश्य है। जहां घूमने आई एक लड़की ने हाथियों के सामने वॉयलिन बजाना शुरु किया। आपको देखकर आश्चर्य होगा कि वॉयलिन की धुन पर दोनों हाथी बड़े मजे से झूमने लगते हैं।
दोनों हाथी काफी देर तक एक डासिंग अंदाज में सूंड हिलाते और पैर थिरकते दिख रहे हैं। यह काफी दिलचस्प है और हाथियों की इस हरकत ने कई लोगों का ध्यान भी आकर्षित किया।
बहरहाल, हाथी को इस तरह थिरकते देखना काफी मजेदार है। तो आप भी देखिए नीचे दिए वीडियो में कि किस तरह हाथी भी को पसंद आया इस वॉयलिन की धुन।












Click it and Unblock the Notifications