नवजात बच्ची के पेट में मिला जुड़वां बच्चों का भ्रूण, रिपोर्ट सामने आते ही मां के भी उड़े होश

इजराइल में एक नवजात बच्चे के पेट में दो जुड़वां बच्चों का भ्रूण पाया गया, तो बच्चे की मां हैरान रह गई। बच्चे को कोई परेशानी ना हो, इसके लिए एक ऑपरेशन किया गया, जिसके जरिये भ्रूण को पेट से बाहर निकाल दिया गया।

Newborn

दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है। जहां तक एक इंसान की सोच जा सकती है, कुछ भी हो सकता है। इन दिनों एक ऐसा मामला खूब चर्चा में है, जिसके बारे में जानकर एक बार को तो आपके भी होश उड़ जाएंगे। एक मां ने जब बच्ची को जन्म दिया तो वो खुश होने के साथ-साथ उस वक्त हैरान भी रह गई, जब उसे पता चला कि बच्ची के पेट में जुड़वां बच्चों का भ्रूण है। महिला ने जब लेट प्रेग्नेंसी अल्ट्रासाउंड करवाया, तो उन्हें अहसास हुआ कि बच्चे की हेल्थ में कोई परेशानी हो सकती है। इसके बाद रिपोर्ट में पता लगा कि बच्चे का पेट नॉर्मल से थोड़ा बड़ा लग रहा था।

डॉक्टरों के टेस्ट में हुआ खुलासा

डॉक्टरों के टेस्ट में हुआ खुलासा

हैरान कर देने वाला ये मामला इजराइल का है। बच्चे के जन्म के बाद डॉक्टरों ने काफी सारे टेस्ट करवाए। इसमें अल्ट्रासाउंड और एक्स रे भी थे। इसके बाद बच्चे के पेट में आधा विकसित हुआ भ्रूण पाया गया। डॉक्टर्स भी इस घटना के बारे में जानकर हैरान रह गए।

ऑपरेशन कर भ्रूण को बाहर निकाला

ऑपरेशन कर भ्रूण को बाहर निकाला

'टाइम्स नाऊ' की खबर के मुताबिक, बच्ची की मां को पहले तो यकीन ही नहीं हुआ। लेकिन भला सच को कौन ही टाल सकता है। बच्ची को आने वाले समय में कोई परेशानी ना हो, इसके लिए एक ऑपरेशन किया गया, जिसके जरिये भ्रूण को पेट से बाहर निकाल दिया गया।

फीटस इन फिटू का है मामला

फीटस इन फिटू का है मामला

डॉक्टरों के अनुसार इसे मेडिकल भाषा में फीटस इन फिटू या बच्चे के पेट में भ्रूण का पाया जाना कहते हैं। ये एक रेयर केस है, जो 5 से 10 लाख मामलों में से एक होता है। ये फीटस इन फिटू के मामले हर आधे मिलियन बर्थ में सिर्फ एक ही बार होता है।

क्या बोले डॉक्टर्स?

क्या बोले डॉक्टर्स?

Assuta मेडिकल सेंटर में नियोनेटोलॉजी के डायरेक्टर डॉ ओमर ग्लोबस ने द टाइम्स ऑफ इजराइल को बताया कि हमें ये जानकर हैरानी हुई कि ये एक भ्रूण था। लेकिन ये भ्रूण ऐसा नहीं दिखता था, जैसा कि आप सोच रहे होंगे। उन्होंने आगे कहा कि ये भ्रूण के डेवलपमेंट प्रोसेस का ही हिस्सा होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+