ये क्या! इतनी सस्ती दारू... यहां 100 रुपए से भी कम में शराब की ब्रांडेड बोतलें, कीमत जानकर माथा पकड़ रहे शराबी
नेवी ऑफिसर्स की मेस में शराब की बोतलों की कीमत चर्चा का विषय बनी हुई हैं। लोग काफी हैरान हैं कि आखिरकार शराब की बोतल इतने कम रेट पर कैसे मिल सकती हैं।

कई लोगों को लगता है कि वीकेंड ड्रिंक्स के बिना अधूरा है। चाहे वीकेंड पर पार्टी करना हो या फिर किसी शादी ब्याह में एन्जॉय करना...लोगों को दारू के बिना हर पार्टी अधूरी ही लगती है। लेकिन कई बार लोग दारू की बोतलों की ज्यादा कीमतों की वजह से इसे पार्टी में शामिल करने में हिचकिचाते भी हैं। हर जगह दारू की बोतलों की अपनी कीमते होती हैं। ऐसे में लोग अपनी जेब के हिसाब से बोतल पर खर्चा करते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि बाहर इतनी महंगी बिकने वाली दारू की बोतल की कीमत नेवी ऑफिसर्स के लिए बहुत ही कम होती है।

इतनी सस्ती दारू...
ट्विटर पर अनंत नाम के एक यूजर ने नेवी ऑफिसर्स के लिए दारू की बोतलों के प्राइज के बारे में बताया है। इससे पहले शायद ही सभी लोगों को पता रहा होगा कि यहां बोतलें इतनी सस्ती मिलती हैं। नेवी ऑफिसर्स की मेस में बाहर महंगी मिलने वाली इन दारू की बोतलों की कीमत बेहद कम होती है। अब ये बजट फ्रेंडली ड्रिंक्स सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
वायरल हो रहा है मेन्यू
अनंत नाम के यूजर ने ऑफिसर्स के मेस की मेन्यू की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि मेरा बेंगलोरी दिमाग इन कीमतों को समझ नहीं पा रहा है। शेयर की हुई तस्वीर में अधिकतर शराब की बोतलों की कीमत 100 रुपये से भी कम थी। ऐसे में लोग हैरानी के साथ इन बोतलों की कीमत पर रिएक्ट कर रहे हैं। और अपनी राय भी दे रहे हैं।

लोगों का चकराया दिमाग
एक यूजर ने शराब की बोतलों की इन कीमतों पर हैरानी जताते हुए कहा कि भाई आपने ये कब और कहां देखी? एक ने कहा कि बेंगलोर में तो हम किंगफिशर भी 500 रुपये में लेते हैं। एक यूजर को अपनी याद आ गई, जब उसने कहा कि एक बार में मुंबई के रेगुलर बार और रेस्तरां में पीने के लिए गया तो प्राइस देखकर पूछा क्या ये रेट एमएल का है या फिर रुपये का?

हैरान करने वाली है ये प्राइस लिस्ट
बाहर इतनी महंगी बिकने वाली शराब की इतनी कम कीमत देखने के बाद लोग काफी हैरान हो रहे हैं। इस ट्वीट को 20 हजार से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। वहीं कई लोगों ने इसपर हैरानी जताते हुए अपना रिएक्शन भी दिया है। बाहर महंगे दामों पर शराब खरीदने वाले लोगों को इस प्राइस लिस्ट को देखकर अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो पा रहा है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications