Farts बेचकर हर हफ्ते 38 लाख कमाने वाली एक्ट्रेस अस्पताल में भर्ती, ज्यादा 'बदबू' के लिए करने लगी थी ये काम

नई दिल्ली, 05 जनवरी: अमेरिका की टीवी एक्ट्रेस जिन्होंने पेट में बनने वाली गैस (फार्ट) को जार में बेचकर 38 लाख रुपए हफ्ता कमाया था। वो अब यूएस में एक अस्पताल में भर्ती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टीवी एक्ट्रेस स्टेफनी मैटो को हाल ही में सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि सोशल मीडिया पर स्टेफनी ने उस वक्त लोगों के होश उड़ा दिए थे, जब उन्होंने बताया था कि वो अपना फार्ट बेचकर प्रति हफ्ते 38 लाख से ज्यादा रुपयों की कमाई कमाती हैं। इतना ही नहीं रियलिटी टीवी स्टार ने एक वीडियो जारी करते उसका पूरा प्रोसेस भी बताया था।

फार्ट बेचने के बिजनेस से की तौबा

फार्ट बेचने के बिजनेस से की तौबा

न्यूयॉर्क पोस्ट वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक स्टेफनी मैटो ने बताया कि उसे लगा कि दिल का दौरा पड़ा है, जिसके बाद यह उसका आखिरी वक्त हैं। स्टेफनी के अनुसार अब उन्होंने इस बिजनेस से तौबा कर ली है। रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस फार्ट को बेचने का बिजनेस ज्‍यादा करने लगी थी, जिसके चलते उसके बाद ऐसी स्थिति बनी है। बताया जा रहा है कि फार्ट ज्‍यादा बन सकें, इसके लिए वो दिन में 3 प्रोटीन शेक और एक कटोरा ब्‍लैक बीन सूप पिया करती थीं। ऐसा करने से उसके सीने में पैन उठने लगा, जिसके बाद उसको अस्पताल में एडमिट होना पड़ा।

सीने में दर्द के बाद अस्पताल में कराया भर्ती

सीने में दर्द के बाद अस्पताल में कराया भर्ती

फिलहाल अब एक्ट्रेस ने इस फार्ट बेचने के बिजनेस को बंद करने का ऐलान किया है। अमेरिका के कनेक्टिकट की रहने वाली 31 वर्षीय स्टेफनी मैटो ने अपने सीने में दर्द का अनुभव करने के बाद खुद को अस्पताल में पाया था। डॉक्टरों ने ब्लड टेस्ट और एक इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम किया, लेकिन बाद में मैटो को बताया कि लक्षण वास्तव में हार्ट अटैक के थे। जो कि सेम, अंडे, केले और प्रोटीन शेक के लगातार लेने से एक्स्टा गैस के कारण बने।

ज्यादा से ज्यादा फार्ट बनाने के लिए किया ये काम

ज्यादा से ज्यादा फार्ट बनाने के लिए किया ये काम

दरअसल, उसने पिछले साल नवंबर में स्टेफनी मैटो ने अपना फार्ट बेचना शुरू किया था। बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए मैटो ने एक हफ्ते में 50 जार तक फार्ट के बना लिए। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा फार्ट बनाने के लिए फाइबर हाई डाइट को चुना, जिसमें सेम और अंडों के साथ प्रोटीन शेक भी शामिल था। मैटो ने कहा, "मुझे याद है कि एक दिन के भीतर मैंने लगभग तीन प्रोटीन शेक और ब्लैक बीन सूप का एक बड़ा कटोरा लिया था। मैं बता सकती थी कि उस शाम जब मैं बिस्तर पर लेटी थी तो कुछ ठीक नहीं था और मुझे अपने पेट में ऊपर दबाव महसूस हो रहा था।

स्टेफनी को लगा दिल का दौरा आया

स्टेफनी को लगा दिल का दौरा आया

उन्होंने आगे कहा, "सांस लेना काफी कठिन हो रहा था और हर बार जब मैंने सांस लेने की कोशिश की तो मैं अपने दिल के चारों ओर एक दर्द महसूस कर रही थी। ऐसे में मेरी चिंता बढ़ गई। इस परेशानी का सामना करने के बाद उन्होंने अपने दोस्त को फोन किया और उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए कहा।" क्योंकि स्टेफनी को लगा था कि उसे दिल का दौरा पड़ रहा है।

डॉक्टर ने दी यह सलाह

डॉक्टर ने दी यह सलाह

मैटो ने कहा कि मैंने अपने डॉक्टरों को जार में फार्ट के बारे में नहीं बताया लेकिन मैंने उन्हें अपनी डाइट के बारे में पूरी जानकारी दी। जिसके बाद मुझे अपना खाना बदलने और गैस रोकने वाली दवा लेने की सलाह दी गई, जिससे मेरा बिजनेस चौपट हो गया है। भले ही अब उन्होंने अपने बिजनेस को बंद कर दिया है, लेकिन उन्होंने अपना एनएफटी फार्ट जार कलेक्शन लॉन्च किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+