जब कनाडा के प्राइम मि‍निस्‍टर बच्‍चों में बन गए बच्‍चा, फंकी लुक में क्‍या खूब है उनकी यह सेल्‍फी !

कनाडा के पीएम की बच्‍चों के सा‍थ ग्रुप सेल्‍फी खूब तेजी से वायरल हो रही है। यह वो मौका है जब वह बच्‍चे को खुश करने वैंकुवर पहुंचे।

नई द‍िल्‍ली। कनाडा के प्राइम मिनिस्‍टर जस्टिन ट्रिडयू कुछ न कुछ ऐसा करते हैं क‍ि वह लोगों के बीच छाए रहते हैं। कभी वह इंटरनेट पर अपने फैंस के अजीबोगरीब सवाल का सीधे जवाब देते हैं तो कभी बच्‍चों के बीच हंसते खेलते बच्‍चे बन जाते हैं। देखिए उनकी इसी खासियत के चलते उन्‍हें एक स्‍कूल से बच्‍चों के साथ फोटोज खिंचाने के लिए स्‍पेशल बुलावा द‍िया गया। जस्टिन अपने वायदे के बहुत पक्‍के हैं। बस वो पहुंच गए बच्‍चों की इस ख्‍वाहिश को पूरा करने। जब वो बच्‍चों के साथ फोटोशूट करने पहुंचे तो उनका गेटअप और लुक्‍स बच्‍चों को खूब रास आया। क्‍या हुआ जब वो बच्‍चों के साथ बच्‍चे बन गए।

कनाडा के प्राइम मि‍निस्‍टर बच्‍चों में बन गए बच्‍चे

दरअसल, हाल ही में उन्‍हें वैंकुवर के एक स्‍कूल में बच्‍चों के साथ फोटोशूट करने के लिए बुलाया गया था। इस फोटोशूट के लिए वो स्‍पेशल तरह से रेडी होकर गए थे। उन्‍होंने शॉटर्स और टीर्शट पहना हुआ था। इस फंकी लुक में वह बच्‍चों के बीच छा गए। बच्‍चों के साथ उनकी फोटो सोशल मीडिया खूब तेजी से ट्रेंड हो रही है। जैसे लग रहा पढ़ाई के बोझ तले बच्‍चे ऐसे परेशान है कि ट्रिडयू को देखकर उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। अैसर कैजुअल ड्रेस में रहने वाले यह जापानी प्राइम मिनिस्‍टर बच्‍चों के ग्रुप के बीच खड़े हैं और सेल्‍फी ले रहे हैं।

कनाडा के प्राइम मि‍निस्‍टर बच्‍चों में बन गए बच्‍चे

इसके पहले शायद आपको उनका एक इंसीडेंट और याद होगा जब उन्‍होंने सीरियन रिफयूजी के चेहरे पर हंसी लाने के लिए विंटर कोट़स और टेडी बियर्स बांटे थे। उनकी यह घटना भी इंटरनेट की दुनिया में खूब धमाल मचा रही थी। हाल ही में वैंकुवर में हाईस्‍कूल के बच्‍चों के साथ फोटो क्लिक कराने के पहले वह स्‍टेनले पार्क सीवॉल में जॉगिंग करते दिखाई दिए। खास बात यह है कि यह फोटोशूट उन्‍होंने सुबह के समय जॉगिंग करते टाइम लिया है।

फोटो साभार: इंस्‍टाग्राम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+