VIDEO: 'ये कौन सी नई आफत है'? समुद्र के रहस्यमयी जीव ने शख्स को काटा, दांते थे इंसानों जैसे
मिस्र में एक रहस्यमयी जीव देखने को मिला, जिसके दांत इंसानों जैसे थे। जिसने गुस्से में एक शख्स पर हमला भी किया।

समुद्र में लाखों जीव रहते हैं, जिनमें से बहुत के बारे में इंसानों को नहीं पता। ऐसे में जब उनसे आमना-सामना होता है, तो लोग डर जाते हैं। अब मिस्र में एक रहस्यमयी जीव देखने को मिला, जिसके दांत इंसानों जैसे थे। वो गोताखोरों को देखकर गुस्से में आ गई और उनपर हमला भी किया। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा और लोग यही सवाल पूछ रहे कि ये नई 'आफत' आखिर है क्या?

अमेरिका से गए थे एलेक्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अलाबामा (अमेरिका) के रहने वाले एलेक्स पिकुल (31) को स्कूबा डाइविंग करने का मन था। ऐसे में वो मिस्र गए और वहां पर डाइविंग की तैयारी की। वो पानी के अंदर जब पहुंचे तो उन्हें काफी अच्छा लगा। वो अंदर मछलियों को देख रहे थे, तभी एक अजीब सा जीव उनकी ओर आते हुए दिखा। उसका आकार मछली जितना था, लेकिन चेहरा बहुत ज्यादा अजीब था।

कर दिया हमला
जब वो एकदम पास पहुंची तो एलेक्स एकदम हैरान रह गए। उसके दांत एकदम इंसानों जैसे थे। उन्होंने पहले वैसा कुछ भी नहीं देखा था। कुछ ही पल में उसने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद वो वहां से अपनी जान बचाकर भागे। बाद में उन्होंने इस घटना को ट्रेनर्स को बताया।

अंडे के लिए हुई हिंसक
एलेक्स के मुताबिक वो शायद मछली के अंडे के ऊपर आ गए थे। ऐसे में वो गुस्से में हिंसक हो गई। उसे एलेक्स खतरे के रूप में दिखे और उसने उनके पैर में काट लिया। काटने की वजह से उनके पैर में दर्द हुआ और फिर खून बहने लगा। बाद में उन्होंने अस्तपाल जाकर इलाज करवाया। एलेक्स के मुताबिक वो 8-9 लोग थे, लेकिन अचानक से पानी के अंदर तेज बहाव आया और वो अलग हो गए। इसी दौरान ये घटना घटी।

क्या है उस मछली का नाम?
जीव वैज्ञानिकों के मुताबिक इस मछली का नाम triggerfish है। इसके दांत इंसानों की तरह होते हैं और वो काफी हिंसक मानी जाती है। उसने जब एलेक्स को काटा तो उसके दांतों के निशान उनके पैरों पर बन गए, लेकिन इससे उनको कोई नुकसान नहीं हुआ। उनका मानना है कि मछली ने एलेक्स को अपने अंडे के लिए खतरे के रूप में देखा, जिस वजह से उसने हमला किया वर्ना जलीय जीव इंसानों से दूरी बनाकर रखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications