ट्रेन को धक्का मारकर आगे बढ़ाते दिखे यात्री और जवान, वायरल VIDEO का रेलवे ने बताया सच
आज तक आपने बसों , कारों में लोगों को धक्का देकर चलाते हुए देखा होगा, लेकिन कभी सुना या देखा है कि किसी रुकी हुई ट्रेन को चलाने के लिए उसमें बैठे यात्रियों को धक्का देना पड़ा हो। कुछ ऐसा नजारा हाल ही में तेलंगाना में देखने को मिला।
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें ट्रैक पर खड़ी एक ट्रेन को सेना के कुछ जवान, पुलिस वाले और यात्री धक्का देकर आगे की ओर धकेलते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन एक पटरी पर खड़ी । यात्री और कुछ जवान ट्रेन के नीचे खड़े हैं। ट्रैक के किनारे खड़े यात्री और सेना के जवान ट्रेन को कोच को धक्का मारते हुए दिख रहे हैं। बड़ी तादात में यात्रियो और जवानों द्वारा धक्का दिए जाने के चलते ट्रेन आगे की ओर खिसकने लगती है।
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होन के बाद विपक्षी दल के नेता और कई सारे यूजर्स मोदी सरकार पर तंज कसते नजर आए। कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने ट्वीट कर लिखा कि, 75 सालों में पहली बार.... न्यू इंडिया में ट्रेन स्टार्ट करने की निनजा तकनीक, थैक्यू मोदी जी।
वीडियो किस जगह का ये अभी स्पष्ट नहीं है। लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि,यह सिकंदराबाद से हैदराबाद जा रही फलकनुमा एक्सप्रेस का वीडियो है। जिसमें 7 जुलाई को कुछ डिब्बों में आग लग गई थी। फलकनुमा एक्सप्रेस के 5 से 7 डिब्बों में हैदराबाद से 50 किलोमीटर दूर बोम्माईपल्ली के पास शुक्रवार आग लग गई थी।
हादसा सुबह 11.30 बजे हुआ। वक्त रहते सभी यात्री ट्रेन से उतर गए थे। आग ने तीन बोगियों S4, S5 और S6 पूरी तरह से जला दिया था। एक्सप्रेस के 18 डिब्बों में से 11 को अलग कर दिया गया है और सुरक्षित निकाल लिया गया है। 7 बोगियां आग के चलते पूर्ण और आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त हो गई थीं।
आग पर काबू पाने के बाग ट्रेन के जले हुए डिब्बों को लोगों और जवानों की मदद से अलग किया गया था। ये वीडियो उसी वक्त का बताया जा रहा है। जब यात्री ट्रेन के सुरक्षित डिब्बों को जले हुए डिब्बों को अलग कर रहे थे।
रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि, यह 7 जुलाई, 2023 को ट्रेन नंबर 12703 (HWH-SC) में आग लगने की घटना से संबंधित वीडियो है। आग लगने की घटना की खबर को सनसनीखेज और गैर-जिम्मेदाराना तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। आग लगने की घटना के बाद त्वरित प्रतिक्रिया दी गई और आग को फैलने से रोकने के लिए डिब्बों को अलग करने के लिए एक इंजन भेजा गया था, लेकिन इंजन के आने का इंतजार करने के बजाय, हमारे सतर्क रेलवे और स्थानीय पुलिस कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई की।
उन्होंने कहा कि, रेलवे कर्मियों और स्थानीय पुलिस ने पीछे के डिब्बों को अलग करने और आग को आगे बढ़ने से रोकने के लिए साथ में ये काम किया। क्विक रिस्पॉन्स देने के लिए सतर्क पुलिस कर्मियों के प्रति हमारा आभार।












Click it and Unblock the Notifications