OMG! समुद्र तट पर घूम रहे थे लोग, अचानक गिरा चट्टान का टुकड़ा और फिर... कैमरे में कैद हुआ डरावना मंजर
कहते हैं जाको राखे साइयां मार सके ना कोय। ऐसा ही कुछ एक खौफनाक घटना में देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है। दरअसल, ब्रिटेन में डोरसेट के वेस्ट बे में 150 फीट ऊंची चट्टान का एक हिस्सा गिरने से पर्यटकों का एक समूह बाल-बाल बचा। ये घटना एक वीडियो में कैद हो गई जो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रही है।
डोरसेट काउंसिल ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी वीडियो साझा किया, जिसमें अचानक चट्टान गिरने और भूस्खलन नजर आ रहा है। घटना के बाद सुरक्षा एहतियात के तौर पर चट्टान के ऊपर दक्षिण पश्चिम तट पथ को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। खौफनाक घटना में समुद्र तट पर जाने वालों ने ढहती हुई चट्टान को देखा और समय रहते सुरक्षित भागने में सफल रहे।

वीडियो में ऑरेंज टी-शर्ट पहने एक शख्स को तस्वीर लेते हुए दिखाया गया है, जब छोटी चट्टानें गिरने लगती हैं। आखिरकार चट्टान का एक बड़ा हिस्सा टूटकर समुद्र में गिर जाता है। मलबे को पानी में गिरता देख वहां मौजूद लोग डर के मारे भागने लगते हैं। गनीमत रही कि सबकी जान बच गई। वीडियो को 'द सन' ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है।
यहां देखें खौफनाक वीडियो...
सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने इस घटना पर हैरानी जताई है। कुछ ने लोगों द्वारा चेतावनी के संकेतों की अनदेखी करने पर निराशा भी व्यक्त की। जुरासिक बीच के गोल्डन गेटवे के रूप में जानी जाने वाली चट्टान मीलों तक फैला एक खतरनाक क्षेत्र है। ये घटना इन चट्टानों से उत्पन्न संभावित खतरों की याद दिलाती है।












Click it and Unblock the Notifications