ऐसा क्या हुआ जो इस कपल ने अस्पताल में की शादी, वजह दिल छू लेगी
नई

आलिया-माइकल ने की अस्पताल में शादी
पूरा मामला यूएसए के टेक्सास शहर का है, जहां आलिया और माइकल थॉम्पसन ने प्यार के बाद शादी का फैसला कर लिया। इस दौरान तीन बार ऐसे मौके आए जब उन्होंने शादी का फैसला लिया लेकिन शादी नहीं हो सकी। इस बीच 21 सितंबर को एक बार फिर से उनकी शादी की तारीख फाइनल हुई, लेकिन जैसे ही शादी का दिन आया माइकल के पास एक फोन कॉल आ गया, जिसके बाद लगा कि उनकी शादी फिर टल जाएगी। हुआ ये कि माइकल के पिता विलियम थॉम्पसन की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सूचना के बाद माइकल को लगा कि उनकी शादी फिर टल जाएगी, लेकिन इस प्रेमी जोड़े ने खास फैसला लिया।

पिता के अचानक अस्पताल में भर्ती होने पर कपल ने लिया फैसला
आलिया और माइकल ने शादी वाले दिन बड़ा फैसला लेते हुए पिता के सामने अस्पताल में शादी की तैयारी पूरी कर ली। बेयलर स्कॉट एंड व्हाइट हेल्थ सेंटर में भर्ती पिता के समक्ष शादी के लिए उन्होंने अस्पताल प्रशासन से बात की और उन्हें शादी की परमिशन मिल गई। इसके बाद प्रेमी जोड़े ने पिता को अपनी शादी में शामिल करने के लिए चर्च वेडिंग की जगह हॉस्पिटल वेडिंग का खास तरीका निकाला। यही नहीं जब ये कपल अस्पताल में शादी की रस्में निभा रहा था तब उन्होंने बाकायदा वेडिंग ड्रेस के ऊपर अस्पताल में मिलने वाला गाउन पहना।
अस्पताल ने कपल को दिया शानदार गिफ्ट, जानिए क्या
यही नहीं इस दौरान कपल ने अस्पताल के गाउन के अलावा ग्लव्स भी पहनें थे। इन्ही ग्लव्स के ऊपर आलिया और माइकल ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। इस शादी को ये कपल बेहद सामान्य तरीके से करना चाहते थे लेकिन अस्पताल के स्टाफ ने उनकी इस शादी को और भी यादगार बना दिया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि बेयलर स्कॉट एंड व्हाइट हेल्थ सेंटर ने उनकी शादी की तस्वीरें अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर कर दीं। सोशल पर शेयर के बाद इसे यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। यही नहीं ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
इसे












Click it and Unblock the Notifications