एयर होस्टेस बेटी को नहीं मिली क्रिसमस की छुट्टी, साथ रहने को बाप ने खरीद डाले 6 फ्लाइट के टिकट

नई दिल्ली। माता पिता से ज्यादा प्यार हमें दुनिया में कोई नहीं कर सकता, वे हमारे लिए कुछ भी कर सकते हैं। इसी का एक उदाहरण तब देखने को मिला जब डेल्टा एयरलाइंस के साथ बतौर एयरहोस्टेस काम कर रही पीयर्स वोघन को क्रिसमस के दिन भी छुट्टी नहीं मिली। पीयर्स को क्रिसमस पर पूरे दिन अलग अलग फ्लाइट्स में काम कराना था। वहीं उनके पिता हाल वोघन क्रिसमस का पूरा दिन बेटी के साथ बिताना चाहते थे।

to be with air hostess daughter on Christmas, man bought 6 tickets for all 6 fights where she had duty

ऐसे में उन्होंने लगभग 6 फ्लाइट्स के 6 टिकट खरीद लिए। ये 6 फ्लाइट्स पीयर्स के दिन भर के शिडयूल में शामिल थीं। हाल किसी भी तरह त्यौहार के पूरे दिन बेटी के साथ रहना चाहते थे। सोशल मीडिया पर ये खबर तब वायरल हुई जब उस दिन एक फ्लाइट में हाल के बगल में बैठे माइक लेवी नाम के आदमी ने हाल की तस्वीर खींचकर सारा किस्सा अपने फेसबुक पर साझा किया। इस पोस्ट पर लोगों के शानदार कमेंट्स आ रहे हैं। हाल ने सारे दिन लगातार उन सभी फ्लाइट्स में सफर किया जिसमें पीयर्ट की ड्यूटी लगाई गई थी।

कई बार खबरें आती हैं कि किसी शख्स या महिला ने बूढ़े मां बाप को बूरे हाल में घर से बाहर कर दिया। इसके अलावा बूढे मां बाप के साथ हिंसा जैसे भी कई किस्से सामने आते हैं लेकिन माता पिता को लेकर शायद ही कभी ऐसा सुनने को मिलता हो क्यों को वे अपने बच्चे की खुशी और उनके साथ के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 72 साल पहले आंदोलन में बिछड़े थे पति पत्नी, अब मिले तो नम आंखों ने की बातें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+