सिर्फ सोकर करोड़ों रुपये कमाता है ये शख्स, सोशल मीडिया पर 10 लाख से ज्यादा हैं फॉलोवर्स
जैकी नाम का शख्स सोशल मीडिया पर सिर्फ सोते हुए सालाना करोड़ों रुपये कमा रहा है। इस शख्स के टिकटॉक पर 10 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
सोशल मीडिया पर कई तरह के लोगों की कहानियां वायरल हो जाती हैं। आजकल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनकर लोग महीने के लाखों रुपये कमा रहे हैं। कोई फिटनेस, तो कोई डांस तो कई लोग तरह-तरह की रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर कमाई कर रहे हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एक शख्स ना तो डांस करता है, ना ही किसी तरह की अनोखी कला का प्रदर्शन करता है, लेकिन फिर भी ये महीने के 28 लाख रुपये कमाता है। दरअसल, ये शख्स सिर्फ सोते हुए वीडियो बनाने के महीनों के लाखों रुपये कमा रहा है। शख्स के इस टेलेंट से वो सालाना करोड़ों रुपये की कमाई कर रहा है। जैकी के इस टेलेंट के बारे में जानकर सभी लोग हैरान हैं। कई मीडिया चैनलों ने जैकी को उनके इस अजब टैलेंट को लेकर इंटरव्यू भी लिए। इस दौरान उन्होंने जो बताया वो दिलचस्प होने के साथ-साथ हैरानी भरा भी है।

टिकटॉक पर 10 लाख से ज्यादा हैं फॉलोवर्स
जैकी बोहम नाम का ये इंफ्लुएंसर ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में रहता है। जैकी को टिकटॉक पर 10 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। जैकी को लोग बेहद पसंद करते हैं। पेशे से वे वेब डेवलपर हैं।

सिर्फ सोते हुए करते हैं कमाई
अब आपको बताते हैं कि जैकी पैसा कैसे कमाते हैं। The Australian की एक खबर के मुताबिक जैकी हर रात तकरीबन 10 बजे नाइट सूट पहनकर सोने चले जाते हैं। वे इस वक्त लाइव होते हैं। अब लोगों को जैकी को उठाने के लिए पेमेंट करनी होती है।

आखिर कैसे आते हैं पैसे?
दरअसल, जैकी के सोने के वक्त उनके व्यूअर्स वर्चुअल गिफ्ट्स खरीदते हैं। इसी से आवाज होती है और उनके कमरे की लाइट भी ऑन हो जाती है। इस कमरे में जैकी सो रहे होते हैं। और ऐसे ही जैकी कमाई करते हैं। ये पूरा एक्सपीरियंस जैकी के फैंस के लिए किसी वीडियो गेम जैसा होता है।

30 हजार का लगाया है सेटअप
इस पूरे काम के लिए जैकी ने एक ऑनलाइन सेटअप किया है, जिसके तकरीबन 30 हजार रुपये का खर्चा आया है। फैंस सिर्फ 5 मिनट के लिए ही उनके कमरे की लाइट ऑन कर सकते हैं। ऑनलाइन पेमेंट होने के बाद इसका अलर्ट और टिकटॉकर्स और जैकी के पास चला जाता है।

क्या कहते हैं जैकी?
जैकी का कहना है कि इस काम ने उनकी जिंदगी को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। वे अपने घर के लिए पैसे जमा कर रहे हैं। इतना ही नहीं, वे मानसिक स्वास्थ्य संगठनों से भी जुड़े हुए हैं, जहां वे अपनी कमाई का कुछ हिस्सा देते हैं।

फैंस को मिलता है सुकून
यूजर्स का कहना है कि ये सब देखकर उनकी आंखों को भी सुकून मिलता है। ह्यूस्टन की रहने वाली कैटालिना काल्डेरसन का कहना है कि लाइव स्ट्रीमिंग देखकर ऐसा लगता है कि कुछ अनजान साथी रास्ते में साथ हैं। जैकी ने भी कहा कि लाइव स्ट्रीमिंग में जितनी अफरातफरी या फिर अव्यवस्था देखने को मिलती है, फैंस इसे उतना ही ज्यादा पसंद भी करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications