महिला की आंख में हुई तेज खुजली, डॉक्टर के पास पहुंची तो निकली 3 मधुमक्खी

नई दिल्ली। चीन से एक अजीब और डरा देने वाला मामला सामने आया है। यहां डॉक्टरों ने एक महिला की आंख से 3 जिंदा मधुमक्खियों को बाहर निकाला है। ये खबर सुनकर किसी की भी रूह कांप जाएगी कि भला किसी की आंख के भीतर मधुमक्खियां कैसे रह सकती हैं और ये कितनी अधिक खतरनाक है। महिला की आंख में मधुमक्खियां तब घुस गईं जब वह घास काटने के लिए गई थी। यहां से आने के बाद से उसकी आंखों में लगातार खुजली हो रही थी।

आंसू पीकर जीवित थीं मधुक्खियां

आंसू पीकर जीवित थीं मधुक्खियां

ये मधुमक्खियां तब महिला की आंख के भीतर घुस गईं जब वह घास काट रही थी। और वे उसकी आंख के भीतर आंसू पीकर जीवित थीं। घास काटकर आने के बाद से ही महिला का आंख में खुजली और सूजन कि शिकायत होने लगी। वह रह रह कर छटपटाने लगी। सभी को लगा कि शायद उसे किसी कीड़े ने काट लिया है।

मुश्किल से बची आंखों की रौशनी

मुश्किल से बची आंखों की रौशनी

महिला की आंख की हालत गंभीर हो गई थी। डॉक्टरों को डर था कि कहीं उसके आंखों की रोशनी न चली जाए। डॉक्टरों ने मुश्किल से मधुमक्खियों को बाहर निकाल लिया गया और महिला की आंखों की रौशनी भी बच गई। लेकिन इसके चलते महिला का आंख में बैक्टेरियल इंफेक्शन और जलन की शिकायत हो गई।

28 सालों तक महिला का आंख में फंसा रहा लेंस

28 सालों तक महिला का आंख में फंसा रहा लेंस

आंख जैसे नाजुक अंग के लिए इस तरह का दर्द झेल पाना मुश्किल होता है। कुछ समय पहले स्कॉटलैंड की एक महिला का मामला सामने आया था। यहां महिला की आंख में सिस्ट की शिकायत के बाद मालूम हुआ कि उसकी आंख में 28 साल के एक लेंस अटका हुआ है। इसे बड़ी मुश्किल से निकाला गया।

यह भी पढ़ें- मधुमक्खी ने अचानक किया हमला, बुजुर्ग की मौत,एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+