कुदरत का करिश्मा या चेतावनी: समुद्र तट पर पहुंचे हजारों 'सैंड डॉलर', VIDEO देख वैज्ञानिक भी हैरान

नई दिल्ली, 23 अगस्त: दुनिया के 70 प्रतिशत से ज्यादा हिस्से में पानी है, जिसमें लाखों-करोड़ों जीव पाए जाते हैं। हाल ही में 15 अगस्त को अमेरिका के समुद्र तट पर एक रहस्यमयी घटना हुई, जहां हजारों की तादात में 'सैंड डॉलर' पहुंच गए। जिसको देखकर समुद्री विशेषज्ञ भी हैरान हैं। वैसे नाम से आपको सैंड डॉलर नोट लग रहा है, लेकिन ये एक समुद्री प्रजाति है। जिसे समुद्री कुकीज और स्नैपर बिस्किट नाम से भी जाना जाता है।

Recommended Video

    America के beach पर फंसे हजारों 'Sand Dollars', America के Scientists हैरान | वनइंडिया हिंदी
    चार इंच होता है आकार

    चार इंच होता है आकार

    सैंड डॉलर अपने साइज और शेप के कारण इस चिलचस्प नाम से जाने जाते हैं। आमतौर पर ये तीन से चार इंच के होते हैं। इनसे साथ एक कठोर कंकाल होता है, जिसे टेस्ट कहा जाता है। उनके शरीर पर विशिष्ट पैटर्न भी होते हैं, जो जटिल रूप से डिजाइन किए गए पत्तों के समान हैं। वैसे तो ये मध्य और दक्षिण अमेरिका के गर्म पानी में रहते हैं, लेकिन कई बार संयुक्त राष्ट्र के पूर्वी तट पर भी नजर आ जाते हैं।

    ज्वार के साथ तट पर पहुंचे

    ज्वार के साथ तट पर पहुंचे

    हाल ही में दक्षिण-पूर्व में बड़ी संख्या में सैंड डॉलर पहुंचे, जिससे विशेषज्ञ भी हैरान रह गए। अनुमान के मुताबिक जब दोपहर में तेज ज्वार आया होगा, तो वो पानी के साथ समुद्र के किनारे आ गए। उसके बाद वो वहां की रेत में फंस गए, जिस वजह से वापस नहीं जा पाए। जब भी सैंड डॉलर पानी से निकलते हैं, तो वो कुछ ही मिनटों तक जीवित रहते हैं, क्योंकि पानी के बिना वो जल्दी सूख जाते हैं।

    लोगों को दी चेतावनी

    लोगों को दी चेतावनी

    पश्चिमी तट पर सबसे पुराने एक्वैरियम में से एक सीसाइड एक्वैरियम ने अपने फेसबुक पेज पर इनकी फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा कि समुद्र तट के दक्षिणी छोर पर हजारों जीवित रेत डॉलर राख को धो रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि वो उच्च ज्वार के साथ आए और यहीं पर फंस गए। कुछ तो नमी की वजह से अभी जीवत हैं, लेकिन अगर वो जल्द पानी में ना लौटे तो खत्म हो जाएंगे। वहीं कुछ लोग उसे उठाकर ले जा रहे थे, उन्हें चेतावनी देते हुए एक्वैरियम ने लिखा कि ये मरने के बाद बहुत तेज बदबू करते हैं, ऐसे में लोगों को उसे तट पर पड़े रहने देना चाहिए।

    इंसानों की दखल का नतीजा तो नहीं

    इंसानों की दखल का नतीजा तो नहीं

    आपको बता दें कि समुद्र में मानवीय गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। इसके अलावा प्रदूषण भी काफी ज्यादा हो गया है। जिस वजह से समुद्री जीवों को अब खाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। ऐसे में बहुत से वैज्ञानिक इसे चेतावनी मान रहे हैं। उनका कहना है कि हर जीव का बजूद पृथ्वी पर जरूरी है, क्योंकि किसी ना किसी वजह से प्रकृति ने उन्हें बनाया है। ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में सैंड डॉलर का तट पर आना एक बड़ी चेतावनी हो सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+