Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

देखिए क्या हुआ जब बिना बुलाए जन्मदिन में पहुंच गए लाखों लोग

बर्य़ डे मैसेज वायरल होने के बाद पार्टी में हजारों की तादात में लोग पहुंच गए। अफरा-तफरी का मौहाल हो गया। ये सब देखकर बर्थ डे गर्ल रोने लगी।

नई दिल्ली। फेसबुक या फिर सोशल मीडिया के जरिए अपनों को आमंत्रिण भेजने का क्या नतीजा होता है ये आपको इस खबर पढ़ने के बाद पता चल जाएगा। मेक्सिको की रहने वाली रूबी इबारा का 26 दिसंबर को 15वां जन्मदिन था। बेटी के जन्मदिन पर पिता क्रेससेन्सियो ने फेसबुक पर वीडियो संदेश के जरिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को आमंत्रित किया, लेकिन उनका ये निमंत्रण वायरल हो गया।

thousand of people hijack maxican girl birthday party after her father facebook invitation

वीडियो वायरल होते ही सैकड़ों लोग उनके गांव 'ला जोया' पहुंचने लगे। लोगों की संख्या बढ़ती जा रही थी। सैकड़ों लोगों को पहुंचते देख गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। क्रेससेन्सियो और अना ने इसके कवरेज के लिए मेक्सिको के कुछ फोटोग्राफर को भी इनवाइट किया था।

बेटी के 'स्वीट सिक्सटीन' पर मेक्सिको में ग्रैंड पार्टी मनाने का रिवाज है। रूबी के परिवारवाले भी बेटी के इस जन्मदिन को खास बनाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने भव्य आयोजन किया। फेसबुक पर संदेश देकर दोस्तों और रिश्तेदारों को बुलाया और शानदार पकवानों के साथ-साथ हॉर्स रेसिंग जैसे खेलों का आयोजन किया। इतना ही नहीं जीतने वाले को ईनाम देनी की बात भी कही गई, जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचने लगे।

लेकिन इतनी संख्या में लोगों के आने से न सिर्फ रूबी की पार्टी का ही मजा खराब हुआ, बल्कि हालात बिगड़ गए। थोड़ी देर में ही सारा खाना खत्म हो गया और कई लोग भूखे रह गए। गांववाले इस भीड़ की वजह से नाराज हो गए। ये सब देखकर बर्थ डे गर्ल रूबी अपना केक काटने से पहले रो पड़ी। हलांकि लोगों ने उसे यह कहकर समझाया कि उसका जन्मदिन यादगार रहा और कोई इसे कभी नहीं भूलेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+