Thomas wadhouse: दुनिया में सबसे बड़ी नाक वाला इंसान, 19 CM थी लंबी, जानिए कहानी
थॉमस वाडहाउस एक ऐसे शख्स हैं जिनकी तस्वीर सामने आते ही उनके बारे में जानने की उत्सुकता होती है। दरअसल, वो दुनिया में सबसे लंबी नाक वाले इकलौते शख्स थे। जिन्हें मरने के बाद उनकी लंबी नाक के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
Thomas wadhouse: दुनिया में कुछ इंसान अपनी खास शक्ल के लिए जाने जाते हैं। थॉमस वाडहाउस ऐसे ही शख्स थे, जो अपनी नाक के लिए दुनिया में फेमस हो गए। उन्हें मरणोपरांत सम्मानित किया। हाल ही में मीम्स शेयर करने वाले एक फेमस ट्विटर पेज से से उनकी एक तस्वीर शेयर की गई है। जिसको लेकर एक बार फिर से उनको याद किया जा रहा है। आइए जानते हैं विश्व में सबसे लंबी नाक वाले इंसान थामस वाडहाउस के जीन से जुड़ी कहानी...

1970 में पैदा हुए थे वाडहाउस
थॉमस वाडहाउस एक ऐसे शख्स हैं जिनकी तस्वीर सामने आते ही उनके बारे में जानने की उत्सुकता होती है। दरअसल, वो दुनिया में सबसे लंबी नाक वाले इकलौते शख्स थे। जिन्हें मरने के बाद उनकी लंबी नाक (Thomas wadhouse Nose) के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। मीम्स साझा करने के लिए मशहूर एक ट्विटर पेज ने हाल ही में एक अंग्रेजी सर्कस कलाकार थॉमस वाडहाउस की कहानी साझा की, जो दुनिया की सबसे लंबी नाक होने के लिए प्रसिद्ध हो गया। डेली स्टार के अनुसार, वह 18वीं सदी में रहे थे और 1730 में इंग्लैंड के यॉर्कशायर में पैदा हुए थे।
सर्कस आर्टिस्ट का करते थे काम
थॉमस वाडहाउस अंग्रेजी सर्कस आर्टिस्ट थे। उन्होंने 18वीं सदी के मध्य में विभिन्न सर्कस में प्रदर्शन किया था। वाडहाउस की कहानी ऑनलाइन शेयर करने वाले ट्विटर यूजर ने अपने मोम के पुतले की तस्वीर भी पोस्ट। जैसे ही थॉमस वाडहाउस के मोम के पुतले की तस्वीर ऑनलाइन सामने आई इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गई। इस पर मजेदार कंमेंट्स आए एक यूजर ने लिखा, "ये तो एक टेंगू मास्क जैसा दिखता है।"
19 CM यानी लगभग 7.5 इंच लंबी नाक
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, थामल वाडहाउस की नाक कथित तौर पर लगभग 7.5 इंच (19 सेंटीमीटर) लंबी थी। इंग्लैंड के यॉर्कशायर में 1780 के आसपास उनका निधन हो गया। जब उनकी मौत हुई तो उनकी उम्र करीब 52 साल थी। सर्कस आर्टिस्ट की मोम की मूर्ति आज भी रिप्ले के बिलीव इट ऑर नॉट म्यूजियम में रखी हुई है।
चेहरे कारण मंदबुद्धि समझते थे लोग
मीडिया रिपोर्ट्स और तमाम दावों के अनुसार, वाडहाउस बौद्धिक रूप से अक्षम थे। कई लोग उन्हें 'बेवकूफ' भी कहते थे। दरअसल, ऐसा उन्हें उनकी खास शक्ल के लिए उन्हें कहा जाता था। हालांकि वाडहाउस के निजी जीवन के बारे में बहुत अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने मरणोपरांत उन्हें 'विश्व की सबसे बड़ी नाक' की उपाधि से सम्मानित किया।
यूजर्स ने किए फनी कमेंट्स
जैसे ही थॉमस वाडहाउस के मोम के पुतले की तस्वीर ऑनलाइन सामने आई, इसने इंटरनेट पर धूम मचा दी। जबकि एक उपयोगकर्ता ने कहा, यह उन्हें एक टेंगू मास्क की याद दिलाता है, "कोई और सोचता है कि यह सिर्फ एक टेंगू मास्क जैसा दिखता है।" जबकि एक अन्य यूजर ने जोक्स करते हुए लिखा,"वह सचमुच एक मील दूर से एक घोटाले को सूंघ सकता था"।












Click it and Unblock the Notifications