महिला ने मूवी हॉल में स्नैक्स ले जाने का ढूंढ़ा अनोखा तरीका, वायरल हुआ ट्वीट

नई दिल्ली। अक्सर हम सब का मन करता है कि सिनेमा हॉल में अपनी पसंद का स्नैक्स और ड्रिंक ले जाए, लेकिन ऐसा करना संभव नहीं है,क्योंकि मूवी हॉल में बाहर से कोई भी खाने-पीने की चीज ले जाने की इजाजत नहीं होती। हमें मूवी हॉल के बाहर की कैंटीन से ही ऊंची कीमतों पर खाने-पीने की चीजें खरीदनी पड़ती है।

 This woman bluffed her pregnancy to ‘smuggle’ food inside movie hall

आप चाहकर भी अपनी मर्जी का खाना नहीं ले जा सकते हैं। अगर आपने कोशिश भी की तो सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान आप पकड़े जाएंगे, लेकिन एक महिला ने सिनेमा हॉल में अपनी पसंद का स्नैक्स ले जाने का जो तरीका ढूंढ़ा वो बेहद दिलचस्प था। महिला ने चुपके से सिनेमा हॉल में बाहर का स्नैक्स ले जाने का जो तरीका ढूढ़ा अब वो आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

बाहर का स्नैक्स ले जाने के लिए महिला ने प्रेग्नेंट होने का ढोंग किया और नकली बेबी बंप लगाकर उसमें अपने पसंद के फूड पैकेट्स रख लिए। महिला का नाम एंजेला ब्रिस्क है और उसने खुद ट्विटर पर लिखा मूवी में स्नैक्स ले जाने का ब्रांड न्यू तरीका। इस ट्वीट के सोशल मीडिया पर आने के बाद ये ट्वीट वायरल हो गया है। लोगों ने इस आइडिया को खूब पसंद किया। इस ट्वीट को 20 हजार से ज्यादा बार ट्विट किया गया है, जबकि 40 हजार से ज्यादा लोगों ने इस रिट्वीट किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+