स्कूल के इस प्रिंसिपल का वीडियो देख आप भी बोल उठेंगे, शिक्षक होना आसान नहीं...
नई दिल्ली। दुनियाभर में अजीबोगरीब लोगों की कमी नहीं। सोशल मीडिया के दौर में ये अजीब हरकतें जल्द ही वायरल भी हो जाती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ चीन के जी गुआन नाम के प्राइमरी स्कूल में। यहां के प्रिंसिपल में अपने स्कूली बच्चों को डांस सिखाने के लिए कुछ ऐसा कर डाला की देखने वाले देखते रह गए।

स्कूल प्रिंसिपल ने किया कुछ ऐसा
दरअसल स्कूल के प्रिंसिपल 40 साल के झैंग पैंगफी बच्चों को डांस की मदद एक्सरसाइज कराने की कोशिश कर रहे थे लेकिन इसके लिए उन्होंने खुद बच्चों के लिए डांस करना शुरु कर दिया। प्रिंसिपल का ये वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग दंग रह गए। ये वीडियो तेजी से वायरल भी हो गया। इस वीडियो के जरिए प्रिंसिपल ने लोगों का दिल जीत लिया है।
प्रिंसिपल ने यूनिफॉर्म में किया घोस्ट डांस
वायरल हो रही वीडियो में प्रिसिंपल ने बच्चों की तरह काले कपड़े पहने हुए हैं और वह तेजी से डांस स्टेप्स कर रहा है। बच्चे भी उन्हें फॉलो कर रहे हैं और ये नजारा बेहतरीन है।

पहले भी आए ऐसे मामले
कुछ समय पहले भारत के एक टीचर का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक टीचर अपने बच्चों को गाना गाकर लेसन याद करा रहा था। उसके तरीके को देखकर ये भी लग रहा था कि शायद ये पढाने का एक बेहद आसान तरीका है। दूसरी ओर ऐसी पढ़ाई में बच्चों का भी खूब मन लग रहा था।












Click it and Unblock the Notifications