पाकिस्तान के इस परिवार ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

नई दिल्ली। कई बार हम देखते हैं कि परिवार में दो या तीन लोगों का जन्मदिन एक ही दिन पर पड़ जाता है। एक ही तारीख पर परिवार के एक या दो बच्चों का जन्म हो जाता है, लेकिन क्या आपन कभी सोचा है कि क्या हो अगर परिवार के हर सदस्य का जन्मदिन एक ही तारीख को पड़े। हैरानी में पड़ गए। आप सोच रहे होंगे ऐसा कैसे संभव है, लेकिन हम आपको बता दें कि पाकिस्तान में एक परिवार ऐसा भी है, जहां फैमिली के हर मेंबर्स का जन्मदिन एक ही तारीख को पड़ता है।

This Pakitan Family Made Amazing Guinness World Record for Same Day Birthday of all 9 Family Member
पाकिस्तान के लरकाना में बड़ा ही अजीबोगरीब संयोग बना है। अपनी तरह का अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक ही परिवार के सभी सदस्यों का जन्मदिन क ही तारीख को पड़ता है। इस दुर्लभ मामला ही कहेंगे, जहां परिवार के सभी नौ लोगों का जन्मदिन एक ही दिन पड़ता है। इस अनोखे मामले को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। पूरा परिवार एक ही दिन जन्मदिन बनाकर अब दुनिया में ये अनोखा रिकॉर्ड बनाने वाला इकलौता परिवार है।

इस खबर को पाकिस्तान के टीवी चैनल जियो टीवी ने दिखाया। चैनल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि परिवार के सभी 9 लोगों का जन्मदिन 1 अगस्त को पड़ता है। रिपोर्ट को देखने के बाद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स ने उन्हें इसका सार्टिफिकेट भेजा और उनके इस अनोखे रिकॉर्ड को अपने वेबसाइट पर दर्ज किया।

परिवार में सबसे बड़े आमिर आजाद मांगी है। इस परिवार में 7 बच्चे और पत्नी है। 7 बच्चों में से 4 बच्चे जुड़वा है। मांगी का जन्म भी 1 अगस्त को हुआ। उनकी पत्नी खुदीजा का भी जन्म उसी तारीख को हुआ और उन्होंने शादी भी 1 अगस्त को ही की। आमिर और खुदीजा के सात बच्चे भी 1 अगस्त को ही पैदा हुए। परिवार के लोग इन अनोखे रिकॉर्ड को अपने नाम करके बहद खुश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+