ट्रैफिक से बचने के लिए तैरकर ऑफिस जाता है ये शख्स, हंसते हैं लोग

वह रोजाना दो किलोमीटर तैरकर ऑफिस पहुंचता है। डेविड रोज अपने कपड़े, लैपटॉप और जूते एक वाटर प्रूफ बैग में भरकर शहर के बीच से बहनेवाली इसार नदी में तैरकर ऑफिस के लिए जाता है।

नई दिल्ली। बड़े शहरों में ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या है वहां ऑफिस जाने वालों को ट्रैफिक जाम की वजह से काफी परेशानी होती है। अक्सर सुबह में ऑफिस जाने वाले लोग लेट हो जाते है लेकिन एक शख्स ने इस समस्या से बचने का नायाब तरीका निकाल लिया है। वह ऑफिस जाने के लिए सड़क के रास्ते के बजाय नदी वाले रास्ते का इस्तेमाल करते है और तैरकर ऑफिस पहुंचता है।

ट्रैफिक से बचने के लिए 'तैरकर ऑफिस जाता है ये शख्स, हंसते हैं लोग

बीबीसी की खबर के मुताबिक जर्मनी के म्यूनिख शहर के बेंजामिन डेविड नाम का शख्स ट्रैफिक जैम की समस्या से परेशान था और अक्सर अपने ऑफिस में लेट पहुंचता था लेकिन अब उन्हें इस समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। अब वह ऑफिस जाने के लिए सड़क के रास्ते के बजाय नदी वाले रास्ते का इस्तेमाल करता है।

वह रोजाना दो किलोमीटर तैरकर ऑफिस पहुंचता है। डेविड रोज अपने कपड़े, लैपटॉप और जूते एक वाटर प्रूफ बैग में भरकर शहर के बीच से बहनेवाली इसार नदी में तैरकर ऑफिस के लिए जाता है। दूसरे लोग डेविड के इस आइडिया पर हंसते हैं लेकिन डेविड बेंजामिन का कहना है कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है और वह ऐसे ही ऑफिस जाना पसंद करते हैं क्योंकि ऐसे वह बिल्कुल सही वक्त पर ऑफिस पहुंचते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+