भूत से हुई दोस्ती, फिर हुआ प्यार और अब भूत के संग की शादी, 300 साल पहले हो चुकी थी मौत
Recommended Video

नई दिल्ली। सुनने भले ही आपको अजीब और भयानक लगे, लेकिन खबर बिल्कुल सच्ची और सही है। एक महिला ने इंसान नहीं बल्कि भूत से शादी की, वो भी 300 साल पुराने भूत से। महिला की लव स्टोरी ने लोगों को न केवल हैरान कर दिया है बल्कि लोग इससे डर भी रहे हैं। नॉर्दन आयरलैंड के डाउनपैट्रिक की रहने वाली इस महिला की लव स्टोरी ने लोगों को चकित कर दिया है।

महिला ने भूत से की शादी
45 साल की अमांडा टीग ने भूत से शादी की। भूत और महिला के बीच पहले दोस्ती हुई, फिर दोनों की दोस्ती प्यार मे बदल गई और अब महिला ने उस भूत से शादी कर ली है। आप हैरान मत होइए ये खबर बिल्कुल सच्ची है। अमांडा खुद इस बारे में बताती है कि करीब 300 साल उसके पति जैक की मौत हो गई थी। उसका पति एक हाईटियन समुद्री लुटेरा था, जिसे उसने कभी देखा नहीं।

300 साल पहले हो चुकी थी मौत
मेट्रो की रिपोर्ट के मुताबिक महिला बताती है कि उसने अपने पति को कभी देखा नहीं बल्कि उसके पति ने उसे बताया कि वो डार्क हैं और काले लंबे बाल हैं। साल 1700 में उसे फांसी की सजा दे दी गई थी। अमांडा कहती है कि वो अपने भूतिया पति जैक के साथ अच्छा महसूस करती है। उसके सथ डेट पर जाती है। अमांडा ने बताया कि जैक ने जीवंत तौर पर नहीं बल्कि एक शक्तिशाली आत्मा के तौर पर उससे शादी की।

5 बच्चों की मां
आपको बता दें कि अमांडा 5 बच्चों की मां है। उसने अपने इंसानी पति से तलाक ले लिया है। अमांडा की कहानी और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। तस्वीरों में अमांडा दुल्हन के परिधान में एक काले रंग के झंडे के साथ खड़ी है, जिसे वो अपना पति बताती है।












Click it and Unblock the Notifications