चोरी करने आए चोर ने मालिक के लिए किया ऐसा काम, हर कोई कर रहा है तारीफ

नई दिल्ली, 09 मई: कई बार चोरी की ऐसी घटनाएं सामने आती हैं। जो लोगों को हंसने के लिए मजबूर कर देती हैं। एक ऐसा ही मामला अमेरिका के टेक्सास राज्य से सामने आया है। जहां एक चोर की ईमानदारी ने हर किसी को कायल कर दिया है। पुलिस के अनुसार, टेक्सास में पिछले हफ्ते चोरी की एक अजीब और असामान्य घटना की फुटेज सामने आई है। चोरी गए आए चोर ने एक व्यक्ति की लॉन से घास काटने की मशीन चुराने से पहले उसके घर के आगे और पीछे की घास काटी और फिर मशीन लेकर फुर्र हो गया।

घर से चुरा ले गया घास काटने की मशीन

घर से चुरा ले गया घास काटने की मशीन

एएनआई की खबर के मुताबिक, टेक्सास के एक दूरस्थ इलाके में मार्कस हबार्ड नाम के चोर एक घर से घास काटने वाली मशीन चुरा ले गया। पुलिस ने चोर को पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर पुलिस ने फेसबुक पर पोस्ट के जरिए उस शख्स की पहचान के लिए जानकारी मांगी थी। जिसके बाद लोगों ने इस पर मज़ेदार कमेंट करने शुरू कर दिए। किसी को चोर की तारीफ कर रहा है, तो कोई उसकी ईमानदारी का भी फैन हो गया।

वीडियो देख लोग हुए लोटपोट

वीडियो देख लोग हुए लोटपोट

वायरल हो रही वीडियो फुटेज में मार्कस एक घर में लॉनमोअर से सामने के गार्डेन की घास बराबर करता हुआ दिख रहा है। इसके बाद उसने घर के सामने और पीछे की तरफ भी बढ़ी हुई घास को काटकर बराबर कर दिया। उसने इससे पहले एक घर में चोरी भी की थी और फिर वो लॉन की घास बराबर करने लगा और इसे अच्छी तरह चलाने के बाद ही अपने साथ घसीटता हुआ लेकर चला गया।

पुलिस ने शेयर किया वीडियो

पुलिस ने शेयर किया वीडियो

पोर्ट आर्थर पुलिस ने फेसबुक पर लिखा कि, 4/1/2022 को मार्कस हबर्ड को एक आवासीय भवन में सेंधमारी करते हुए देखा गया। वह बिना मकान मालिक की सहमति के उनका सामान लेकर चला गया। फिर वह सिक्योरिटी वीडियो में गृहस्वामी के घर के आगे और पीछे के यार्ड की कटाई करते हुए दिखाई देता है। पुलिस का कहना है कि, चोर घर की लॉन में इसलिए मशीन चला रहा था क्यों कि वह यह तसल्ली करना चाह रहा था कि, मशीन सही से काम कर रही है या नहीं।

लोग चोर की ईमानदारी के हुए कायल

लोग चोर की ईमानदारी के हुए कायल

ट्विटर पर एक यूज़र ने लिखा कि अगर कोई चोर को जानता हो, तो मेरे घर भेज दे, मैं अपना लॉनमोअर तैयार रखूंगा। घर की घास को ट्रिमिंग की ज़रूरत है। एक अन्य यूज़र ने कहा कि उसके उदार व्यवहार के लिए उसकी तारीफ करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+