Year Ender 2023: गिनीज बुक में दर्ज हैं ये नाम, अजीबोगरीब वजहें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
साल 20ं23 खत्म होने वाला है लेकिन जाते जाते ये साल हमें कई सारी यादें देकर जा रहा है। इस साल काफी कुछ हुआ। इस कड़ी में इस साल में ऐसी ऐसी वजहों से लोगों ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम बनाया, जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। हम आपको आज ऐसे नाम बताने जा रहे हैं हैं, जिन्होंने इस साल अपने हटकर अंदाज से वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया।
महिला के लंबे बाल
सबसे पहले बात करते हैं उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की स्मिता श्रीवास्तव की, जिनके बालों की लंबाई 236.22 सेंटीमीटर है। स्मिता ने अपने लंबे बालों वाली तस्वीर को एक्स पर पोस्ट भी किया था। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इतने लंबे बाल होना किसी सपने से कम नहीं लगता। लेकिन स्मिता के काले घने लंबे और खूबसूरत बाल हर किसी को अपना कायल बनाने में लगे हुए हैं।

महिला के मुंह में इतने सारे दांत
एक महिला अपने 38 दातों को लेकर सुर्खियों में है। आमतौर पर किसी भी स्वस्थ इंसान के मुंह में 32 दांत होते हैं। लेकिन इस महिला के मुंह में 32 नहीं बल्कि 38 दांत हैं। इसके चलते महिला का नाम गिनीज बुक में दर्ज भी हुआ था।
सवा लाख लोगों ने किया योग
गुजरात के सूरत शहर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जो रिकॉर्ड बना, उसकी गवाह पूरी दुनिया थी। 2023 में योग दिवस के मौके पर सवा लाख लोगों ने योग किया। इसके बाद ये नाम और आंकड़ा गिनीज बुक में दर्ज हो गया।
शख्स ने घूमा पूरा मेट्रो
दिल्ली के द्वारका में रहने वाले शशांक मनु ने अपने नाम मेट्रो में सफर कर गिनीज बुक में दर्ज कराया। शख्स ने बेहद कम वक्त में दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशन घूम लिए। इसके बाद आजतक से बात करते हुए अपने सफर के बारे में मनु ने काफी कुछ बताया।
अयोध्या में जलाए लाखों दीये
अयोध्या में दीपोत्सव के मौके पर 22 लाख 23 हजार दीये जलाने का शानदार रिकॉर्ड बना। रिकॉर्ड बनने पर योगी आदित्यनाथ को टीम द्वारा सर्टिफिकेट भी दिया गया। सैकड़ों की संख्या में दीपावली में वॉलंटीयरों ने मेहनत की और इतने सारे दीये जलाए।












Click it and Unblock the Notifications